देश

बीजेपी में ‘नबीन’ युग: जेपी नड्डा ने सौंपी कुर्सी, नितिन को बताया परिपक्व नेता, बोले- उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगी पार्टी

बीजेपी में आज एक नए युग की शुरुआत हुई है. जेपी नड्डा ने अपनी कुर्सी अब युवा के कंधों पर सौंप दी है. बिहार से आने वाले नितिन नबीन अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. इस मौके पर जेपी नड्डा काफी भावुक और उत्साहित नजर आए. उन्होंने नितिन नबीन की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें एक ‘परिपक्व और जमीन से जुड़ा नेता’ बताया.

साधारण कार्यकर्ता से अध्यक्ष तक

जेपी नड्डा ने नितिन नबीन का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. उन्होंने याद दिलाया कि नितिन जी ने जमीन पर पसीना बहाया है. उनेहोंने कहा, ‘नितिन जी मूल रूप से एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही राजनीति की बारीकियों को समझ लिया था.’

नड्डा ने उनके ट्रैक रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए बताया कि नितिन नबीन बहुत ही छोटी उम्र में 5 बार विधायक रह चुके हैं और अभी भी विधायक है. साथ ही वो बिहार सरकार में मंत्री के तौर पर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं.

संगठन में लोहा मनवाया

भाषण के दौरान नड्डा ने नितिन नबीन के संगठनात्मक कौशल की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव रहते हुए नितिन ने पूरे देश का दौरा किया और भारत की रग-रग को समझा है. नड्डा ने खास तौर पर छत्तीसगढ़ का जिक्र किया, जहां नितिन नबीन प्रभारी थे. नड्डा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार दोबारा बनवाने में नितिन का बहुत बड़ा हाथ रहा. इसके अलावा सिक्किम में भी उनके काम की काफी तारीफ की.

पीएम मोदी को कहा ‘शुक्रिया’

नड्डा ने अपनी विदाई और नए अध्यक्ष के स्वागत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना नहीं भूले. उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें हर कदम पर राह दिखाई. देश का प्रधान सेवक होने के नाते वे बेहद व्यस्त रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पार्टी की छोटी से छोटी बारीकी पर ध्यान दिया. उनकी दी हुई ताकत और विजन की वजह से ही हम अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर पाए.”

नड्डा ने अंत में नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में बीजेपी नई ऊंचाइयों को छुएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता अब नितिन जी के साथ मिलकर ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में जुट जाएंगे.

ये भी पढ़ें: नितिन नबीन ‘वर्तमान’, जानें निवर्तमान हुए जेपी नड्डा का सियासी सफर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago