Bharat Express DD Free Dish

नितिन नबीन ‘वर्तमान’, जानें निवर्तमान हुए जेपी नड्डा का सियासी सफर

जेपी नड्डा (JP Nadda) का राजनीतिक सफर आपातकाल के दौर से शुरू हुआ. 1975 में जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा.

नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. पिछले साल उन्हें पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था. यह पद 2019 में पहली बार बनाया गया था. नितिन बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उनकी पहचान एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में है. 1980 में बनी भाजपा को अब 45 साल पूरे हो गए हैं. इस दौरान पार्टी ने 12 अध्यक्ष बनाए और सभी निर्विरोध चुने गए. अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों के बाद अब नितिन नबीन सबसे कम उम्र में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं. नीतिन गडकरी से पहले जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे. आइए जानते हैं उनके सियासी सफर के बारे में

राजनीति में प्रवेश

जेपी नड्डा (JP Nadda) का राजनीतिक सफर आपातकाल के दौर से शुरू हुआ. 1975 में जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा. छात्र जीवन में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ के सचिव चुने गए. इस दौरान उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई.

शुरुआती संघर्ष और जिम्मेदारियां

1987 में उन्होंने राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा बनाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान चलाया, जिसके चलते उन्हें 45 दिनों तक हिरासत में रहना पड़ा. 1989 के लोकसभा चुनावों में मात्र 29 साल की उम्र में बीजेपी की युवा शाखा के चुनाव प्रभारी बनाए गए. तीन साल बाद 1991 में उन्हें (JP Nadda) भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

विधानसभा और मंत्री पद

नड्डा (JP Nadda) ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से तीन बार विधानसभा चुनाव जीता. 1993 से 1998, 1998 से 2003 और 2007 से 2012 तक वह विधायक रहे. 1994 से 1998 तक बीजेपी विधायी दल के नेता रहे. 1998 से 2003 तक उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में काम किया. 2008 से 2010 तक वह वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री भी रहे.

राज्यसभा और राष्ट्रीय राजनीति

अप्रैल 2012 में नड्डा (JP Nadda) राज्यसभा के लिए चुने गए. इसके बाद उन्होंने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति में काम किया. अगस्त 2012 से वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति से जुड़े रहे. मई 2013 से विशेषाधिकार समिति के सदस्य बने. 2014 में दोबारा राज्यसभा पहुंचे और 2014 से 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे और फिर जून 2024 से (वर्तमान में) मोदी 3.0 सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, साथ ही रसायन और उर्वरक मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें-BJP में ‘नबीन युग’ का आगाज, PM मोदी ने पहनाई जीत की माला

बीजेपी अध्यक्ष बनने तक का सफर

2019 में उन्हें (JP Nadda) बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. इसके बाद 2020 में जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक का उनका सफर अनुशासन, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read