नितिन नवीन की नई टीम संग पीएम मोदी की पहली बैठक
PM Modi In BJP Headquarter: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के गठन के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे. जहां पीएम मोदी ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई. इस दौरान उनके साथ नितिन नवीन भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी आज इन नए पदाधिकारियों को जरूरी संदेश देंगे.
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उत्तर प्रदेश और महिलाओं को ज्यादा तरजीह दी गई है. ऐसे में इस नई टीम के गठन के बाद पीएम मोदी का पार्टी कार्यालय पहुंचना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संभव है कि इस दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों, नई रणनीति और नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हो सकती है.
वंदे मातरम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में इसके इतिहास और महत्व को लेकर देशभर में अभियान चलाने का ऐलान किया है. इस अभियान में वंदे मातरम का इतिहास, भारत माता को लेकर सम्मान और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की जानकारी दी जाएगी.
इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के उस हालिया फैसले पर तीखा हमला बोला है, जिसमें 1937 के प्रस्ताव को आधार बनाते हुए पार्टी कार्यक्रमों में केवल शुरुआती दो पंक्तियां ही गाने का नियम बनाया गया है.
भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह वंदे मातरम के सभी छह अंतरों वाले पूर्ण स्वरूप के सम्मान, गरिमा और इसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
ये भी पढ़ें- ‘जैकेट मिली तो पत्रकार को दे दूंगा!’, परिवारवाद से लेकर सुरक्षा तक अखिलेश यादव का डबल धमाका
इस अभियान के जरिए भाजपा का लक्ष्य विशेष रूप से युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को इस गीत के ऐतिहासिक संदर्भ और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से जोड़ना है. पार्टी राष्ट्रीय गीत को किसी भी प्रकार की वोट बैंक राजनीति, तुष्टीकरण या सांप्रदायिक दबाव के अधीन करने की कोशिशों का कड़ा विरोध करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…
पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…
Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…