UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज 6 महीने बाकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरी बीजेपी अब पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आ रही है. सीएम योगी जगह-जगह जाकर जनसभा कर रहे हैं. जिसमें वो सपा मुखिया अखिलेश यादव पर परिवारवाद करने के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं.
बीजेपी के इन आरोपों को लेकर शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया. उन्होंने परिवारवाद के फायदे गिनाते हुए बीजेपी और सीएम योगी पर आरोपों के कई तीर छोड़े. उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में कई पार्टियां टूटकर बीजेपी में शामिल हो गईं, लेकिन यह परिवारवाद ही था जिसने समाजवादी पार्टी को टूटने नहीं दिया.
दरअसल अखिलेश यादव आज शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. जहां परिवारवाद पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा,
कभी- कभी परिवारवाद से लाभ क्या होता है कि, अभी सुनने में आ रहा था कि सांसद तोड़े जा रहे हैं. जो काम भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले करना चाहती थी, संविधान को बदलना, लेकिन देश की जनता ने मतदान कर के उन्हें हरा दिया. कभी सोचा है आपने कि सामाजवादी पार्टी कभी क्यों नहीं टूटी? इस सवाल पर एक व्यक्ति ने जवाब देते हुए कहा कि क्योंकि उसमें पांच सांसद एक ही परिवार के थे. जिसके बाद अखिलेश ने कहा- और हमारे कई मुस्लिम सांसद थे तो कितने हो गए? और कुछ पक्के समाजवादी थे. तो गिनती बढ़ ही नहीं सकती थी. तो कभी-कभी परिवारवाद का लाभ भी होता है.
हालांकि अखिलेश के इस बयान के बाद उनसे पूछा गया कि क्या कभी समाजवादी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई तो अखिलेश ने जवाब में ‘नहीं’ कहा.
ज्य के प्रमुख 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने जा रही
पत्रकारों से बात करने के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं मिली है. अगर मिलती है तो वो उसे पत्रकार को दे देंगे. उनके दिए गए इस बयान से पता लगाया जा सकता है कि भले ही यूपी सरकार उनकी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट दे रही हो, लेकिन वो इसे नहीं पहनने वाले है.
गौरतलब है कि यूपी की बीजेपी सरकार राज्य के प्रमुख 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने जा रही है. जिसमें अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 10 लाख की लागत से बुलेटप्रूफ जैकेट्स खरीदी है. योगी सरकार के 11 मंत्रियो को भी जैकेट्स मिलेंगी.
यह भी पढ़ें-‘ABCD हमने सिखाई…’ जयंत चौधरी ने अखिलेश की लगाई क्लास, चवन्नी वाले बयान पर भड़के RLD अध्यक्ष
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

