Bharat Express DD Free Dish

ग्रेटर नोएडा में 20 साल की युवती की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या या हत्या? फटे कपड़ों से उठे सवाल

UP News: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी से 20 वर्षीय युवती की मौत ने सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने हत्या और शोषण का आरोप लगाया है.

Suspicious death of 20-year-old Monica in a Greater Noida Sector-142 society.

20 वर्षीय मोनिका की संदिग्ध मौत

UP News: ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी से 20 वर्षीय युवती की मौत ने सबको चौंका दिया. बताया गया कि वह 10वीं मंजिल से गिर गई. वहीं परिजन का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कितने साल से कर रही थी काम?

मोनिका नाम की युवती सेक्टर-168 में रहती थी और पिछले तीन साल से सेक्टर-137 की गुलशन विवांता सोसाइटी में आया के तौर पर काम कर रही थी. शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि उसने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है.

परिवार को अंदर जाने से रोका गया

परिजनों का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें सोसाइटी के अंदर जाने नहीं दिया गया. बार-बार गुहार लगाने के बावजूद न तो शव दिखाया गया और न ही यह बताया गया कि उसे कहां ले जाया जा रहा है.

पुलिस पर बदसलूकी का आरोप

परिवार ने कहा कि पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर शव को बाहर भेज दिया और उन्हें रोकने की कोशिश करने पर धमकाया भी. देर रात पता चला कि शव पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-94 शवगृह भेजा गया है लेकिन सुबह तक भी परिजन शव नहीं देख पाए.

मालिक पर गंभीर आरोप

सबसे बड़ा आरोप यह है कि मोनिका ने घर पर बताया था कि फ्लैट मालिक ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की थी. उसने मालकिन को भी इसकी जानकारी दी थी और एक बार काम छोड़कर घर लौट आई थी. बाद में मालकिन के कहने पर वह फिर से काम पर गई. 20 अगस्त को एक फोन कॉल आने के बाद वह परेशान दिखी थी लेकिन उसी दिन दोपहर में वापस काम पर चली गई.

ये भी पढ़ें-नितिन नवीन की नई टीम संग पीएम मोदी की पहली बैठक! संगठन में नई जान फूंकने का दिया संदेश

कपड़े फटे मिले

शव की तस्वीरों में मोनिका के कपड़े फटे हुए दिखे जिससे शारीरिक शोषण की आशंका और गहरी हो गई. शिकायतकर्ता जगत सिंह ने मांग की है कि आरोपी दंपती को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और फ्लैट को सील कर फोरेंसिक जांच कराई जाए ताकि सबूत सुरक्षित रह सकें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read