देश

भाजपा के एक और दिग्गज नेता का चुनावी राजनीति से मोहभंग, जानें क्यों पीछे हटे गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम

Nitin Patel Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है. इस बीच बीजेपी के कई नेता टिकट कटने के डर से पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं. सबसे पहले पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर है तो वहीं हजारीबाग से जयंत सिन्हा भी चुनावी मैदान से किनारा कर चुके हैं. इस बीच गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. जानकारी के अनुसार नितिन पटेल ने रविवार को मेहसाणा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा वापस ले लिया है.

गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने मेहसाणा सीट से पार्टी को टिकट देने का अनुरोध किया था. लेकिन अब वे अपने दावा वापस ले रहे हैं. बता दें कि नितिन पटेल ने इससे पहले कभी भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. हालांकि पार्टी ने मेहसाणा सीट से किसी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. पार्टी ने शनिवार को गुजरात की 26 में 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था.

मेहसाणा भाजपा की परंपरागत सीट

नितिन पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं मेहसाणा सीट से उम्मीदवार के रूप में अपना दावा वापस लेता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि नरेंद्रभाई मोदीजी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें और विश्व में भारत का मान बढ़ाएं. बता दें कि मेहसाणा पीएम नरेंद्र मोदी का गृह जिला है. बीजेपी ने 1984 के चुनावों में 2 सीटें जीती थीं. इसमें से एक सीट मेहसाणा भी थीं. तब से अब तक यह सीट बीजेपी के पास ही रही है.

गौरतलब है कि नितिन पटेल गुजरात भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं. वे पीएम नरेंद्र मोदी के सीएम रहते उनके मंत्रिमंडल में बतौर मंत्री काम कर चुके हैं. इसके अलावा आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी की कैबिनेट में भी वे बतौर मंत्री और डिप्टी सीएम काम कर चुके हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

17 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

24 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

26 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

30 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

33 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

41 minutes ago