देश

Lok Sabha Elections-2024: कांशीराम की जयंती पर BSP जारी कर सकती है लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, मायावती की तैयारी तेज

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में लगातार सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. सपा के बाद भाजपा ने भी लोकसभा सीटों के लिए अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और शेष रह गई सीटों के लिए राजनीतिक दल मंथन कर रहे हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, यूपी के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पार्टी संस्थापक कांशीराम की जयंती पर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. 15 मार्च को कांशीराम की जयंती मनाई जाती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दिन बसपा सुप्रीमो मायावती अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन को फिर से वापस पाने के लिए मायावती लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रही है. इसी के साथ ही वह पार्टी को लगातार मजबूत करने में जुटी हैं. जहां कभी यूपी में बसपा की तूती बोलती थी वहीं यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी को मात्र एक सीट मिली है. हालांकि राजनीतिक जानकार मानते हैं कि, भाजपा, सपा और कांग्रेस के सामने बसपा भले ही कमजोर पड़ गई हो लेकिन दलित राजनीति के जरिए यूपी में सालों सरकार में रहने वाली बहुजन समाज पार्टी की नींव बहुत मजबूत है. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के नेता कांशीराम ने पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए जो आवाज उठाई, उसकी गूंज आज भी याद की जाती है. 15 मार्च को कांशीराम का जन्मदिन मनाया जाता है. कांशीराम ने बसपा की स्थापना करते समय कुछ सपने देखे थे. पार्टी आज भी उनके सपनो को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है. इसको लेकर हाल ही में मायावती ने इंडिया गठबंधन से नाता न जोड़ने की बात करते हुए अकेले की चुनाव लड़ने के लिए कहा था. इसी के साथ ये भी कहा था कि, वह कांशीराम के सपनों को आगे लेकर बढ़ रही हैं. इसलिए वह किसी भी गठबंधन में नहीं जाएंगी. तो दूसरी ओर राजनीतिक जानकार मानते हैं कि, मायावती अब अपने भतीजे आकाश आनन्द के राजनीतिक करियर को संवारना चाहती हैं. इसलिए इस बार के लोकसभा चुनाव में वह किसी तरह से भी समझौता नहीं करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें-UP News: CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, CUG नंबर पर आई थी कॉल

चुनाव से पहले बसपा के लिए चुनौती

हालांकि लगातार लोकसभा चुनाव से पहले बसपा के अंदर बड़ी टूट दिखाई दे रही है. नेताओं के दल बदल का सिलसिला शुरू हो गया है. सूत्रों की मानें तो बसपा में बड़ी टूट हो सकती हैं. 2019 में बसपा के चुनाव चिन्ह पर जीतने वाले सभी दस सांसद बसपा छोड़ सकते हैं. दावा है ये भी है कि ये नेता एलान करने से पहले अपने लिए टिकट की गारंटी चाहते हैं. अगर एक बार उनके नाम पर मुहर लग जाती है तो वो मायावती का साथ छोड़ देंगे. इस सूची में पश्चिम से पूर्वांचल तक बसपा के सभी दस सांसद शामिल हैं. गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी पहले ही सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं तो सहारनपुर सीट से बसपा विधायक हाजी फजलुर्रहमान और घोसी सीट से बसपा सांसद अतुल राय भी सपा के संपर्क में बने हुए हैं. अंबेडकरनगर सीट से बसपा सांसद रितेश पांडेय भी पार्टी छोड़ चुके हैं और भाजपा ने उनको इसी सीट से टिकट दे दिया है. दूसरी ओर लालगंज से बसपा विधायक संगीता आजाद और बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर के भी भाजपा में जल्द शामिल होने की खबर सामने आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

7 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

9 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

11 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

12 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

46 minutes ago