देश

भागलपुर उतरते ही ‘एक्शन मोड’ में नीतीश कुमार, ROB निर्माण में सुस्ती देख इंजीनियरों को लगाई फटकार

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप


बिहार की राजनीति में इन दिनों समृद्धि यात्रा को लेकर काफी हलचल है, और इसी कड़ी में आज (मंगलवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर पहुंचे. यह यात्रा का चौथा चरण है, जिसमें सीएम खुद अलग-अलग जिलों में जाकर विकास कार्यों की हकीकत जान रहे हैं.

वीआईपी दौरों में नेता पहले विश्राम करते हैं और फिर कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं, लेकिन नीतीश कुमार का अंदाज थोड़ा अलग दिखा. हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री ने भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निरीक्षण किया. वहां काफी समय से निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का काम चल रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों को काफी उम्मीदें हैं.

मुख्यमंत्री ने खुद साइट पर जाकर एक-एक चीज को बारीकी से देखा. उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और आला अधिकारियों को साफ लहजे में हिदायत दी कि काम में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना काम की रफ्तार बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता को लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिल सके.

बैजानी पंचायत में जनता से संवाद

ब्रिज का जायजा लेने के बाद सीएम का काफिला जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत की ओर बढ़ गया. यह उनकी इस यात्रा का मुख्य पड़ाव है. यहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सीधे जनता के बीच जाकर सरकारी योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं. मुख्यमंत्री यह देखना चाहते हैं कि नल-जल योजना, पक्की सड़कें और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव के आखिरी घर तक पहुंची हैं या नहीं.

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही पूरी तरह तैयार था. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और हर स्तर पर निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें: JDU में ‘त्यागी युग’ का अंत: केसी त्यागी ने नीतीश का साथ छोड़ वापस थामी यूपी की राह, क्या भारत रत्न की मांग बनी इस्तीफे की वजह?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

2 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

3 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

4 hours ago