Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Samriddhi Yatra

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'दुर्गति यात्रा' करार दिया है और राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व कमजोर कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और बाद में बैजानी पंचायत में योजनाओं की समीक्षा व जनता से संवाद किया.