उत्तर प्रदेश

मकान इनको, राशन इनको…क्या मुसलमान अब हमारी छाती पर चढ़ेंगे, फ्लो-फ्लो में ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद?

Satish Gautam Controversy: अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में कुछ ऐसा बोल गए कि विवाद खड़ा हो गया. उन्होंने इंटरव्यू में कहा- मकान मुसलमानों को, सिलेंडर मुसलमानों को, राशन मुसलमानों को…सरकार इन्हें सबकुछ तो दे रही है. एम्स का सबसे अधिक फायदा यहीं लोग उठा रहे हैं. सरकार की सभी योजनाओं और व्यवस्थाओं का मजा यहीं ल रहे हैं. अब क्या ये हमारी छाती पर चढ़ेंगे.

सतीश गौतम अलीगढ़ से पिछली तीन बार से सांसद हैं. इन्होंने पहली बार 2014 में चुनाव जीत संसद की सीढ़ी चढ़ी. जिसके बाद साल 2019 में दूसरी बार चुने गए. साल 2024 में भी इन्होंने बड़ी जीत हासिल कर तीसरी बार भी संसद पहुंचने में कामयाब हो पाए.

सुबह 4 बजे से चिल्लाना शुरू करते हैं

सांसद गौतम ने अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की इजाजत मांगने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ये लोग सुबह 4 बजे से चिल्लाना शुरू कर देते हैं. परीक्षाएं चल रही हैं और ये हल्ला मचा रहे हैं. ये सब बंद करना चाहिये.

सतीश गौतम ने आगे कहा कि मुसलमानों के पास इतनी बड़ी जगहें हैं. सपा सरकार में इन्होंने भर-भरकर अतिक्रमण किया. अब उन्हें नुमाइश मैदान की क्या ही जरूरत है.

होली और रमजान की तुलना पर भी सतीश गौतम ने नाराजगी दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार घर-घर जाकर मनाए जाते हैं. हमलोग कहीं इकट्ठा नहीं होते हैं. ये (मुसलमान) लोग इकट्ठा होते हैं. मैं नहीं जानता रमजान-फमजान क्या होता है?

AIMIM ने उठाये सवाल

भाजपा सांसद सतीश गौतम के इस बयान पर AIMIM अलीगढ़ ने कड़ा ऐतराज जताया है. AIMIM जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने कहा कि नुमाइश ग्राउंड में जमीन केवल नुमाइश के लिए दी गई थी. सतीश गौतम की अम्मा इसे दहेज में लेकर नहीं आई थीं. यह हमारे पुरखों की जमीन है.

ये भी पढ़ें- JDU में ‘त्यागी युग’ का अंत: केसी त्यागी ने नीतीश का साथ छोड़ वापस थामी यूपी की राह, क्या भारत रत्न की मांग बनी इस्तीफे की वजह?

बता दें कि, अलीगढ़ में AIMIM ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर ईद की नमाज नुमाइश मैदान में अदा कराने की मांग की थी. इसके साथ ही नमाज के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की भी इजाजत मांगी गई थी. जिसमें कहा गया था कि यह पुष्पवर्षा हम अपने खर्चे पर कराना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

3 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

3 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

3 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

4 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

4 hours ago