देश

JDU MLA: “खड़गे फड़गे को कोई नहीं जानता”, नीतीश के विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिया अमर्यादित बयान

JDU MLA: लोकसभा चुनाव में एनडीए के विजयी रथ को रोकने के लिए विपक्षी दल इंडिया गठबंधन की छत के नीचे इक्ट्ठा हुए हैं. जिसमें 28 दल शामिल हुए हैं. ये दल लोकसभा चुनाव में किसी भी हाल में बीजपी को केंद्र की सत्ता में आने से रोकने के लिए लगातार बैठकों के जरिए रणनीति बना रहे हैं. दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई बैठक में भी इसको लेकर सभी नेताओं ने चर्चा की. हालांकि इस बैठक के बाद गठबंधन के अगुवा रहे नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं. जिसके बाद जेडीयू नेता लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं.

कांग्रेस पर विधायक ने बोला हमला

इसी कड़ी में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अमर्यादित बयान दिया है. गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की महंगाई से तंग आकर जनता बीजेपी को लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन बीजेपी ने भी वही काम किया है. सत्ता में आने के बाद से महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है. जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है, लेकिन अब दोबारा जनता कांग्रेस पर विश्वास नहीं कर सकती है.

खड़गे फड़गे को कोई भी नहीं जानता- मंडल

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि खड़गे फड़गे को कोई भी नहीं जानता है. लोग तो ये भी नहीं जानते हैं कि खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने सभी दलों को एक साथ लाने का काम किया है. देश के लोग भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें.

“नीतीश कुमार को सब लोग जानते हैं”

जेडीयू MLA ने कहा कि देश की जनता नीतीश कुमार को जानती है. सभी लोग नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद करेंगे. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने खड़गे के नाम का प्रस्ताव दिया था, लेकिन देश की जनता तो नीतीश कुमार को पीएम देखना चाहती है. नीतीश कुमार पीएम बनेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वे खुद नहीं जानते थे कि खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश को कबूल नहीं है ललन की लालू से दोस्ती, खुद संभालेंगे JDU की कमान! जानिए ‘सुशासन बाबू’ का सियासी प्लान

बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. कुछ दिन पहले मंडल एक अस्पताल में हथियार लेकर पहुंच गए थे. जब पत्रकारों ने सवाल किया तो गाली-गलौज पर उतर आए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

45 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

45 minutes ago