देश

Land For Job Scam: तेजस्वी को ED का फिर समन, अब 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Land For Job Scam Case: ‘रेलवे में नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को नया समन भेजा है. ईडी ने शनिवार को तेजस्वी को एक और समन भेजते हुए उन्हें जांच एजेंसी के सामने 5 जनवरी 2024 को पेश होने को कहा है.

इससे पहले, ईडी ने तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए थे. ईडी के नोटिस के बाबत पूछे जाने पर तेजस्वी ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया था. बता दें कि इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 27 दिसंबर को दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है.

क्या है पूरा मामला?

यह कथित घोटाला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव, मनमोहन सिंह सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान रेल मंत्री थे. आरोप है कि 2004 से 2009 तक, रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप ‘डी’ पदों पर कई नियुक्तियां हुई थीं और इन नौकरियों के बदले लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर की थी. सीबीआई के मुताबिक, ये जमीनें बेहद कम दामों पर बेची गई थीं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश को कबूल नहीं है ललन की लालू से दोस्ती, खुद संभालेंगे JDU की कमान! जानिए ‘सुशासन बाबू’ का सियासी प्लान

इस केस में लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, लालू यादव की बेटी मीसा भारती समेत परिवार के कई सदस्य आरोपी हैं. जांच एजेंसी द्वारा इन सभी से कई दौर की पूछताछ की जा चुकी है. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इस चर्चित घोटाले की जांच की जा रही है. हाल ही में सीबीआई ने इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था. इस चार्जशीट में लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ट्रंप का ‘यू-टर्न’ और धड़ाम हुआ कच्चा तेल! ईरान पर हमले रोकने के संकेत से बाजार में तगड़ा फेरबदल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले नहीं करने के संकेत के…

1 hour ago

दहल उठा अमृतसर! AAP नेता ने भाई के सिर और छाती को गोलियों से भुना, क्या है मामला?

अमृतसर के पंडोरी वड़ैच गांव में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता ने अपने ही…

1 hour ago

श्रीलंका ने सांसदों की पेंशन खत्म की, भारत में भी शुरू हुई बहस: हर्ष गोयनका का आह्वान

श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…

2 hours ago