देश

महाराष्ट्र चुनाव में VVPAT की गिनती में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई: चुनाव आयोग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा लगातार उठाये जा रहे सवालों के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में VVPAT की गिनती में किसी प्रकार की खामी सामने नहीं आई है.

आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नियमों के मुताबिक हर विधानसभा क्षेत्र के पांच पोलिंग स्टेशनों के EVM के वोटों का वीवीपैट से मिलान जरूरी होता है. इन पांच पोलिंग स्टेशनों का चयन लॉटरी के जरिये होता है और वीवीपैट तथा EVM के वोटों के मिलान के दौरान चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर और हर उम्मीदवार के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं. प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 23 नवंबर 2024 को मतगणना के दिन महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 1,440 पोलिंग स्टेशन के VVPAT स्लिप का मिलान किया गया था.

EVM वोटों से किया गया VV-PAT स्लिप का मिलान

आयोग ने कहा, हर विधानसभा क्षेत्र में पांच पोलिंग स्टेशन के वोटों की गिनती के बाद कहीं भी उम्मीदवारों को ईवीएम में मिले वोट और वीवीपैट मशीन की पर्ची में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई. सभी 36 जिलों से जिला निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट आ चुकी है.

चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया के पूरी होने से संबंधित दस्तावेज पर सभी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं. यह पूरी प्रक्रिया एक अलग कमरे में हुई है, जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में कैद की गई है और उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी गई है.

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जब तक पांच पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपैट और ईवीएम के वोटों के मिलान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, विधानसभा क्षेत्र की गिनती प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाती और न ही चुनाव परिणाम की घोषणा की जाती है. चुनाव आयोग ने कहा कि सभी 288 विधानसभा सीटों पर इस प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया गया है.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. खासकर कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने भविष्य में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की है.


ये भी पढ़ें:  जगदीप धनखड़ के विरूद्ध क्यों गोलबंद हुआ विपक्ष?


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

7 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

8 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago