देश

छुट्टी के दौरान सैनिक की मौत पर शहीद का दर्जा नहीं? जानें नियम और सुविधाएं

Pahalgam Terror Attack: हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और वायुसेना के कार्पोरल टागे हैलियांग भी शामिल थे. दोनों अपनी पत्नियों के साथ छुट्टी पर पहलगाम घूमने गए थे. सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने हैलियांग से उनका धर्म पूछा और फिर गोली मार दी. विनय नरवाल कोच्चि में तैनात थे. इस घटना ने एक अहम सवाल उठाया है: क्या छुट्टी के दौरान मारे गए सैनिकों को शहीद का दर्जा मिलता है? आइए जानते हैं.

शहीद का दर्जा कब मिलता है?

सेना के नियमों के अनुसार, केवल वही सैनिक शहीद कहलाते हैं जो युद्ध, आतंकवाद, उग्रवाद या नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन में मारे जाते हैं. ऐसे सैनिकों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को आर्थिक सहायता पैकेज मिलता है. इसके लिए बैटल कैजुअल्टी प्रमाण पत्र या ऑपरेशन कैजुअल्टी प्रमाण पत्र आवश्यक है.

कब नहीं मिलता शहीद का दर्जा?

यदि कोई सैनिक बीमारी, दुर्घटना, आत्महत्या, करंट लगने या अन्य कारणों से मरता है, तो उसे शहीद का दर्जा या संबंधित सुविधाएं नहीं मिलतीं. छुट्टी के दौरान हुई मौत भी इस श्रेणी में आती है, भले ही वह आतंकी हमले में हो.

शहीदों को मिलने वाली सुविधाएं

शहीद के दर्जे वाले सैनिकों के परिवार को मकान, जमीन, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, पत्नी को पूरा वेतन, रेल-हवाई किराए में 50% छूट, राज्य सरकार से आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में नया खुलासा: चश्मदीद ने पहचाना स्केच वाला आतंकी, प्लान A और B का जिक्र

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

23 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

46 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

59 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago