आईपीएल

IPL 2025 SRH Vs CSK: हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 154 पर निपटाया

हर्षल पटेल (28 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी तथा कप्तान पैट कमिंस और जयदेव उनादकट के दो-दो विकेटों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को 19.5 ओवर में 154 रन पर निपटा दिया. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया. चेन्नई ने शेख रशीद को पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी के हाथों गंवाया. आयुष म्हात्रे और सैम करन ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की.

चेन्नई की पारी संभालती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन हर्षल पटेल ने सैम करन को आउट कर दिया. करन ने नौ रन बनाये. कमिंस ने छठे ओवर में म्हात्रे का विकेट लेकर चेन्नई को बड़ा झटका दिया. युवा म्हात्रे ने 19 गेंदों पर 30 रन में छह चौके लगाए. इसके बाद रवींद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस ने चौथे विकेट के लिए 27 रन जोड़े. कामिंडु मेंडिस ने जडेजा को आउट कर चेन्नई को चौथा झटका दिया. जडेजा ने 17 गेंदों पर 21 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया. ब्रेविस ने 25 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 42 रन ठोके लेकिन उनके 114 के स्कोर पर आउट होते ही चेन्नई की सम्मानजनक स्कोर बनाने की उम्मीदें समाप्त हो गयीं.

ब्रेविस का विकेट हर्षल पटेल ने निकाला. दीपक हुड्डा ने निचले क्रम में 21 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर चेन्नई को 150 के पार पहुंचाया. कप्तान एम एस धोनी छह रन बनाकर एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. धोनी का विकेट भी पटेल ने निकाला.

ओपनर फिर रहे विफल

चेन्नई ने एक बार फिर शुरुआत में लगातार विकेट गंवाए, हालांकि बीच में जडेजा और ब्रेविस के बीच साझेदारी पनपी और दुबे के क्रीज पर आगमन के बाद ब्रेविस ने दो ओवर के अंतराल में चार छक्के जड़कर चेन्नई की रन गति को बरकरार रखा लेकिन ब्रेविस के आउट होने के बाद एक बार फिर चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई जिसके चलते चेन्नई पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. हालांकि दीपक हुड्डा ने 22 रनों की पारी खेलकर चेन्नई को 150 के आंकड़े के पार पहुंचाया लेकिन मैदान में ओस भी काफी पड़ रही है. पटेल ने चार ओवर में 28 रन पर चार विकेट लेकर चेन्नई को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

21 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

37 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago