देश

Noida: कम्प्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाणपत्र

Noida: प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के अंतर्गत नोएडा के सी-56/20, सेक्टर 62 प्रेरणा भवन में संचालित प्रेरणा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में शुक्रवार को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. अनीता लोधी राजपूत (पूर्व विधायक, डिबई, उत्तर प्रदेश) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के लिए कम्प्यूटर के साथ जो चरित्र निर्माण का कार्य चल रहा है वह निःसंदेह सराहनीय कार्य है. मैं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं. प्रेरणा में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार देने का जो कार्य किया जा रहा है वह महान सेवा कार्य है.

सही कंटेंट की ओर ही जाना चाहिए

कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की उपाध्यक्ष प्रीति दादू ने कहा कि टेक्नोलॉजी से परिचित होने के साथ ही हमें इंटरनेट पर उपलब्ध सामाग्री में सही और गलत के बीच अंतर करना भी आना चाहिए. हमें सही कंटैंट की ओर ही जाना चाहिए. प्रेरणा कम्प्यूटर केन्द्र की निदेशक मोनिका चौहान ने बताया कि प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के द्वारा मार्च 2021 से प्रेरणा कम्प्यूटर केन्द्र का निःशुल्क संचालन किया जा रहा है. इसके साथ ही संस्थान द्वारा द्वितीय सेन्टर का संचालन अप्रैल 2022 से नोएडा के छलेरा गांव में किया जाता जा रहा है.

बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि यहां प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते है, जो निर्धनता के कारण कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण नहीं ले सकते है. इसलिए हम संस्थान के माध्यम से ऐसे बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देते हैं. उन्होंने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा से जोड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य है, जिससे ये बालक भी प्रशिक्षित होकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें.

दो वर्ष से दिया जा रहा कंप्यूटर का प्रशिक्षण 

लगभग दो वर्ष से प्रेरणा भवन में बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को आज उनके अभिभावकों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए. प्रमाणपत्र पाकर बच्चों और उनके अभिभावकों में हर्ष और उल्लास का भाव था. यह कार्यक्रम माननीय कृपाशंकर के मार्गदर्शन में हुआ और इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव, नीलम भागी, निर्दोष, प्रदीप भी उपस्थित रहें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

19 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

32 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

37 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

47 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

60 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

1 hour ago