देश

Madhya Pradesh Election: पूर्व CM उमा भारती बोलीं- ‘मैं ना पार्टी से नाराज, ना ही रिटायर्ड हूं…’, PM मोदी की तारीफ में कही ये बात

Uma Bharti party: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती का कहना है कि ना तो वह अपनी पार्टी से नाराज हैं और ना ही पार्टी उनसे नाराज है. उमा ने कहा कि एक भूल हुई थी, मैंने बस उसकी ओर इशारा किया था. मैं पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा में न भी रहूं, तो भी जनता से मेरा अच्‍छा जुड़ाव है. उमा ने ये बातें एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहीं.

पिछले काफी समय से ये खबरें आ रही थीं कि उमा भारती को साइडलाइन कर दिया गया है और उनकी प्रधानमंत्री मोदी से दूरियां बढ़ गई हैं. हालांकि, उमा ने अब कहा है कि वे पार्टी से रूठी हुई नहीं हैं. उमा ने मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की वापसी को लेकर कहा कि अब व्यक्ति का महत्व खत्म हो चुका है. उन्‍होंने कहा, ”अब हमारी पार्टी में व्यक्ति नहीं, विचार और पार्टी के एजेंडे का महत्व है.”

उमा ने कहा, ”पीएम मोदी एक विचार हैं. पूरी दुनिया उनके विचार की मुरीद है. ऐसा पहली बार हुआ है जिसने एक विचार दिया है, उसे पूरी दुनिया अपना रही है.” उन्होंने पूछा कि क्या अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को भी भाजपा का कार्यकर्ता कहेंगे? कई देशों के राष्ट्रपति मोदीजी के चरण स्पर्श कर रहे हैं, तो क्या वो सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं.

यह भी पढ़िए: Ramcharitmanas Row: RJD के मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर तेजस्वी ने दी सफाई- ‘अपने विभाग पर ध्यान दें..’

यह पूछे जाने पर कि क्‍या आप 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तो इसके जवाब में उमा भारती बोलीं, ”मैंने पहले भी कहा था कि न मैं टायर्ड हूं न रिटायर्ड हूं.” वहीं, चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि इस बारे में बेहतर ये होगा कि भाजपाध्‍यक्ष जेपी नड्डा इसका जवाब दें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

22 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

25 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago