देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को नए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया जाएगा. इस आधुनिक एयरपोर्ट को यात्रियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित किया गया है.
उद्घाटन के साथ ही यह एयरपोर्ट देश के सबसे हाईटेक और यात्री-अनुकूल एयरपोर्ट्स में शामिल हो जाएगा. एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों को डिपार्चर गेट से ही आधुनिक सुविधाओं का अनुभव होगा. चेक-इन प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए यहां चार हाईटेक मशीनें लगाई गई हैं, जिनकी मदद से यात्री स्वयं चेक-इन कर सकेंगे.
इसके अलावा, डिजी यात्रा ऐप के जरिए यात्री बिना लंबी कतार में लगे सीधे अपना बोर्डिंग पास प्राप्त कर सकेंगे. यह सुविधा पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. बोर्डिंग पास मिलने के बाद यात्री सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सिस्टम का उपयोग कर आसानी से अपना सामान जमा कर सकेंगे.
इस व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को किसी अतिरिक्त सहायता की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी. बैगेज ड्रॉप के बाद यात्री सिक्योरिटी चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर सीधे एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश कर सकेंगे. एयरपोर्ट का डिजाइन भी खास आकर्षण का केंद्र है. इसका ऊपरी हिस्सा डोम के आकार में तैयार किया गया है, जिससे प्राकृतिक रोशनी यानी सूर्य की किरणें अंदर तक पहुंचेंगी.
यह डिजाइन ऐसा प्रतीत होता है मानो पानी की लहरें ऊपर की ओर बन रही हों, जो यात्रियों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करेगा. सिक्योरिटी जांच के बाद यात्री सीधे एयरोब्रिज तक पहुंचेंगे. एयरोब्रिज के माध्यम से यात्री बिना किसी असुविधा के सीधे विमान में सवार हो सकेंगे और अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे.
डोमेस्टिक टर्मिनल में एंट्री के बाद यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा भी दी गई है, जिससे वे आसानी से एयरोब्रिज तक पहुंच सकते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे एयरपोर्ट परिसर में स्पष्ट साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं, जैसे गेट नंबर (14ए), डिपार्चर, लिफ्ट आदि. इससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. यह एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और सुगम सेवाओं का बेहतरीन उदाहरण है, जो यात्रियों के सफर को पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और आरामदायक बनाएगा.
ये भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…
सुप्रीम कोर्ट ने पादरी अंकुर योसेफ नरूला और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई से…
UP Politics: सपा सांसद सनातन पांडे ने 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने के मुलायम…
सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट लगाने वाले…