देश

Noida News: दिन में कबाड़ी बनकर करते थे रेकी, रात में घरों- दुकानों को बनाते थे निशाना…पुलिस ने 7 शातिर चोरों को दबोचा

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शातिर चोरों के गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये लोग बड़ी ही चालाकी के साथ दिन भर कबाड़ी का काम करते थे और फिर रेकी कर रात में घरों और दुकानों को निशाना बनाते थे. इन लोगों के पास से चोरी के आभूषण सामान व चोरी की होंडा सिटी कार पुलिस ने बरामद की है. पुलिस ने बताया कि ये शातिर चोर दिन में कबाड़ी बनकर फेरी लगाते थे और घरों से कबाड़ खरीदते थे और फिर रात में उन घरों को निशाना बनाते थे जो कई दिनों से बंद पड़े होते थे. ये लोग दिन में ही ऐसे घरों को चिन्हित कर लेते थे.

इस सम्बंध में नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मीडिया को जानकारी दी कि थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने मुखबिर की सूचना के बाद पृथला क्षेत्र मैं वेगनआर कार तथा होंडा सिटी कार में सवार सात लोगों को हिरासत में लिया है. कार की तलाशी लेने पर उसमें से गैस सिलेंडर, इनवर्टर, बैट्री, ग्रिल, बर्तन व अन्य सामान बरामद हुआ. कार सवार से पूछताछ पर उन लोगों ने अपना नाम मोनू उर्फ मोहसिन, आशीष, योगेश उर्फ मोनू, मोहम्मद हफीज उर्फ बंगाली, नदीम, रूपेश व सत्यम राय बताया है और चोरी की घटना कबूल की है. पुलिस ने बताया कि इन सभी की उम्र 22 से 35 साल के बीच है.

ये भी पढ़ें- UNGA Resolution On Golan Heights: भारत ने इजरायल के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का UNGA में किया समर्थन, जानिए किन देशों ने किया विरोध

गिरोह के सदस्यों के खिलाफ दर्ज हैं 24 मामले

एडीसीपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए शातिर चोर बीते दिनों थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था और मकान में खड़ी होंडा सिटी कार भी चुरा ले गए थे. पकड़े गए आरोपियों ने अन्य थाना क्षेत्र में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात मानीं है और बताया है कि वे कबाड़ी का काम करके दिन में रेकी करते थे और फिर रात में अधिकतर उन मकानों को निशाना बनाते थे जो बंद पड़े होते थे. एडीसीपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कुल मिलाकर 24 मामले दर्ज हैं. जबकि सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन में इस गिरोह के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसी के साथ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और इन लोगों से और पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने बरामद किया है ये सामान

पुलिस ने गिरोह के पास से एक सिक्का चांदी का जिसपर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बनी है, सोने की एक छोटी प्लेट, दो चुडियां लाल रंग की लाख की, 8 चूड़ी व एक सोने का कड़ा, एक काली सफेद मोतियों की माला, 27 सिक्के भारतीय करेंसी, एक सिक्का चांदी का, एक सिक्का 5 सेन्ट सिंगापुर,एक सिक्का सिंगापुर डॉलर, एक छोटी अंगूठी चांदी, 3 बिछिया चांदी, एक पायल चांदी, एक चूड़ी सफेद लाख की, एक लाल मोती की माला, एक चेन चांदी, 2 कम्प्यूटर सीपीयू, 2 कम्प्यूटर यूपीएस, एक इन्डेक्सन चूल्हा, 3 घरेलू गैस सिलेन्डर, एक माईक्रोवेव ओवन पैनासोनिक कंपनी, एक प्रेस, 2 कम्यूटर मॉनिटर, 3 स्पीकर, एक पियानों, रसोई के 58 छोटे बडे बर्तन, 15 पानी पाईप कनैक्टर, 3 पुराने फोन, 8 कीमती शॉल, 10 घुंघरू पीली धातु, सोपरा बैंक साफ्टेवेयर, एक जैकेट काले रंग व आरबीएल बैंक के एक चैकबुक सम्राट राय, एटीएम कार्ड, 2 आईसीआईसीआई बैंक की चैकबुक, एक पासबुक कैनरा बैंक, दो एटीएम कार्ड आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक के एक पास बुक, एक चैकबुक कैनरा बैक, एक बारकोड प्रिन्टर टीएससी कम्पनी, एक चैक बुक आदि सामान बरामद किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

12 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

59 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago