देश

Weather Update Today: प्रदूषण की मार और अब कोहरे का कहर, दिल्ली में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड!

देशभर में ठंड का प्रभाव बढ़ना शुरू हो गया है. वहीं देश के लगभग कई राज्यों बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडी हवाएं और हल्की बारिश का प्रभाव देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के चलते ठंड भी बढ़ेंगे. ऐसे में ठंड का इंतजार करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. बात करें आज के मौसम की तो आज यानी गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार है.

दिल्ली के इलाको में बादल छाए रहने की संभावना

हम बात करें देश की राजधानी की तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान  23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली के इलाको में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही मध्यम तक कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.

5 दिसंबर तक मौसम का हाल

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली थी. साथ ही अधिकतम तापामन 25.5 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ये गुरुवार की तुलना में कफी कम है. मौसम विभाग के मुताबिक पांच दिसंबर 2023 तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका हैं.

ये भी पढ़ें- UNGA Resolution On Golan Heights: भारत ने इजरायल के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का UNGA में किया समर्थन, जानिए किन देशों ने किया विरोध

दिल्ली में एक्यूआई अब भी बेकाबू

वहीं पिछले दो दिनों से दिल्ली के लोगो को धुंध (Smog) के साथ कोहरे (Fog) का भी सामना करना पड़ रहा है. आज सुबह तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है. कुछ इलाकों में आज भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया हैं. आज दिल्ली का औसत एक्यूआई 385  रिकॉर्ड किया गया. बता दें कि मदर डेयरी प्लांट इलाके में एक्यूआई 540 और पंजाबी बाग में प्रदूषण का स्तर 501 साथ ही मयूर विहार और मंदिर मार्ग में 469 और मुंडका में 462 रिकॉर्ड हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो दिल्ली के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी बहुत खराब श्रेणी में चल रहा है.

Dimple Yadav

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

2 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

3 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

4 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

4 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

4 hours ago