देश

Noida News: वेनिस मॉल में टाइगर-3 देख रहे दर्शकों के बीच मचा हड़कम्प… अचानक बंद करवा दी गई मूवी और सिनेमाघर कर दिया गया सील

Greater Noida Venice Mall: ग्रेटर नोएडा में स्थित ग्रैंड वैनिस मॉल के सिनेमाघर में उस वक्त दर्शकों के बीच हड़कम्प मच गया, जब फिल्म टाइगर-3 देख रहे थे और फिल्म अचानक बंद करवा दी गई. इस पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की. दरअसल जिला प्रशासन शहर में लगातार बकाए की वसूली करने के लिए कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में मॉल पर भी कार्रवाई की गई और सिनेमाघर को सील कर दिया गया. इस बारे में जानकारी सामने आई है कि मॉल के मालिक पर 1.95 करोड़ की रकम बकाया है. जिले में कई बिल्डर बकायेदारों की लिस्ट में इनका नाम भी शामिल हैं.

खबरों के मुताबिक, मॉल के मालिक को जिला प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दी गई, लेकिन बकाया नहीं चुकाया गया. इसी में वेनिस मॉल भी शामिल है. 1.95 करोड़ रुपये की देनदारी अदा न करने पर प्रशासन ने कासना में वेनिस मॉल में सिनेमा हॉल को सील कर बड़ी कार्रवाई की है. सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन की ओर से मॉल पर जब ये कार्रवाई की गई उस वक्त सिनेमाघर में सलमान खान की टाइगर 3 फिल्म चल रही थी और दर्शक फिल्म को देखने में मगन थे. इसी दौरान अधिकारी पहुंचे और बीच में ही फिल्म रुकवाकर सिनेमाघर को सील कर दिया. इस पर दर्शकों ने नाराजगी जताई और टिकट के पैसे वापस करने की मांग की. बता दें कि ये वेनिस मॉल भसीन इंफ्राट्रेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Tunnel Rescue: सुरंग से बाहर आए श्रमिकों के घरों में 17 दिन बाद मनी दीवाली, हुई आतिशबाजी, गांव में बांटे गए लड्डू

बकाया है यूपी रेरा का 1.95 करोड़

एसडीएम अंकित कुमार ने इस सम्बंध में मीडिया को जानकारी दी कि उक्त बिल्डर पर यूपी रेरा का 1.95 करोड़ रुपये बकाया है. उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में बिल्डर को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन उसने बकाया पैसा जमा नहीं किया. अब जिलाधिकारी के आदेश पर ग्रैंड वेनिस मॉल में स्थित सिनेमा हॉल को सील कर दिया गया है. तो वहीं जानकारी सामने आई है कि, दादरी तहसील में अलग-अलग बिल्डर पर करीब 500 करोड़ रुपये बकाया है. इसके अलावा सदर तहसील अंतर्गत बिल्डरों पर 100 करोड़ रुपये बकाया है. तो वहीं बकाया वसूली के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है और इसके तहत अभी तक 178 करोड़ रुपये वसूल चुका है. एक अधिकारी ने बताया कि, रेरा का नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों पर करीब 600 करोड़ रुपये बकाया है. इसको लेकर जिलाधिकारी ने बकाया वसूल करने के लिए आदेश दे दिया है और लगातार कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

12 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

33 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

54 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago