CCTV में कैद हुई घटना
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बार फिर पालतू कुत्ते के आतंक देखने को मिला हैं. एक्सटेंशन के ला रेजिडेंसिया सोसायटी में एक पालतू कुत्ते ने मासूम बच्चे को काट लिया. दरअसल ये घटना स्कूल जाते वक्त लिफ्ट में हुई. जब ये घटना CCTV में कैद हुई तो लोगों ने देखा कि बच्चा कैसे डरकर अपनी मां के पीछे छिपने की कोशिश करने लागा. ये घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. वहीं पीड़ित बच्चे के परिवार ने इल मामले की शिकायत रखरखाव प्रबंधन और कोतवाली बिसरख में की है.
अक्सर आपने देखा होगा कि बच्चों को पहले स्ट्रीट डॉग से खतरा रहता था लेकिन अब तो पेट डॉग भी बच्चों के लिए खतरा बन चुके है. कुछ महिनों में हो रही घटनाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि अपार्टमेंट में रहने वाले पेट डॉग खासतौर पर ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें पेट डॉग ने मालिक के सामने ही बच्चों और बड़ों पर हमला कर लिया हो. लिफ्ट में भी ऐसी कई वारदात सामने आ चुकी हैं.
ताजा मामला थाना बिसरख क्षेत्र का आया है. जहां नोएडा एक्सटेंशन के ला रेजिडेंसिया के टावर 7 की लिफ्ट में यह घटना घटी है. यहां पेट डॉग ने लिफ्ट में बच्चे का हाथ नोच लिया. इस हमले के बाद बच्चे को 4 इंजेक्शन लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार बच्चे टावर सात के फ्लैट संख्या 1302 का रहने वाला है और उसके पिता का नाम राहुल प्रियदर्शन है. इस घटना के बाद से बच्चा काफी डरा व सहमा हुआ है.
पालतू कुत्ते के आतंक को देखते हुए सोसायटी के लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि डॉग बाइट की कई घटनाए सोसायटी में हो रही हैं. बता दें कि कि नोएडा में पालतू कुत्तों के लगातार बढ़ते आतंक को देखते हुए नई डॉग पॉलिसी लागू की गई है. पिछले दिनों शहर में कुत्ते के काटने से 8 महीने की एक बच्चे की मौत हुई थी. डॉग पॉलिसी आने के बाद अब पालतू जानवर रखने के लिए नोएडा अथॉरिटी में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हो गया है.
–भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…