देश

MP: गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या…फिर सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती, अभी तक कैसे फरार है आरोपी ?

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक लड़की की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया था. जिसमें आरोपी ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद आरोपी ने एक पोस्ट शेयर कर पुलिस को चुनौती भी दी थी. बता दें कि इस घटना को अभी तक 5 दिन से ज्यादा का समय हो गया है. लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए लाखों का इनाम घोषित किया है, लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी हर दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस को चुनौती दे रहा है.

सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती

करीब 5 दिन पहले जबलपुर के मेखला रिसॉर्ट में 25 साल की लड़की की खून से लथपथ लाश मिली थी. जिसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी पर अपना वीडियो भी पोस्ट किया था. इतना ही आरोपी अभिजीत पाटीदार इंस्टाग्राम आईडी से अभी तक 5 पोस्ट और एक वीडियो भी शेयर कर चुका है. आरोपी का जो सबसे पागलपन वाला वीडियो है उसने हर किसी के होश उड़ा रखे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में अभीजीत कहता है,”बेवफाई नहीं करने का”. ‘इसके बाद वह बिस्तर पर से एक कंबल उठाता है. जिसके नीचे महिला की लाश थी’. इसके बाद आरोपी ने एक और पोस्ट लिखा,”आई लव यू बाबू, स्वर्ग में मिलेंगे…सॉरी बाबू.”

बेवफाई की दी सजा !

आरोपी के मुताबिक उसकी गर्लफैंड ने उसके साथ बेवफाई की थी, उसने अभीजीत से शादी करने से मना कर दिया था. जिसके बाद ही आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसके उसने खुद को पटना का एक व्यापारी बताया था, और उसने अपने एक बिजनेस पार्टनर के रूप में जितेंद्र के बारे में बताया. उसने कहा कि उस लड़की के उन दोनों के साथ संबंध थे अभिजीत ने दावा किया कि महिला ने जितेंद्र से करीब 12 लाख रुपये उधार लिए थे और जबलपुर भाग गई थी. उसने कहा कि जितेंद्र के कहने पर ही उसने महिला की हत्या की.

इस तरह आरोपी लगातार अलग-अलग तरह की वीडियो पोस्ट कर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है. वो कभी किसी वीडियो में अपने आप को कहीं का बताता है तो किसी वीडियो में कहीं और का.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago