Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Noida: नोएडा एक्सटेंशन के इस सोसायटी में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, लगे 4 इंजेक्शन

CCTV में कैद हुई घटना

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बार फिर पालतू कुत्ते के आतंक देखने को मिला हैं. एक्सटेंशन के  ला रेजिडेंसिया सोसायटी में एक पालतू कुत्ते ने मासूम बच्चे को काट लिया. दरअसल ये घटना स्कूल जाते वक्त लिफ्ट में हुई. जब ये घटना CCTV में कैद हुई तो लोगों ने देखा कि बच्चा कैसे डरकर अपनी मां के पीछे छिपने की कोशिश करने लागा. ये घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. वहीं पीड़ित बच्चे के परिवार ने इल मामले की शिकायत रखरखाव प्रबंधन और कोतवाली बिसरख में की है.

पेट डॉग भी बच्चों के लिए खतरा

अक्सर आपने देखा होगा कि बच्चों को पहले स्ट्रीट डॉग से खतरा रहता था लेकिन अब तो पेट डॉग भी बच्चों के लिए खतरा बन चुके है. कुछ महिनों में हो रही घटनाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि अपार्टमेंट में रहने वाले पेट डॉग खासतौर पर ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें पेट डॉग ने मालिक के सामने ही बच्चों और बड़ों पर हमला कर लिया हो. लिफ्ट में भी ऐसी कई वारदात सामने आ चुकी हैं.

बच्चे को 4 इंजेक्शन लगे

ताजा मामला थाना बिसरख क्षेत्र का आया है. जहां नोएडा एक्सटेंशन के ला रेजिडेंसिया के टावर 7 की लिफ्ट में यह घटना घटी है. यहां पेट डॉग ने लिफ्ट में बच्चे का हाथ नोच लिया. इस हमले के बाद बच्चे को 4 इंजेक्शन लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार बच्चे टावर सात के फ्लैट संख्या 1302 का रहने वाला है और उसके पिता का नाम राहुल प्रियदर्शन है. इस घटना के बाद से बच्चा काफी डरा व सहमा हुआ है.

सोसायटी के लोगों में आक्रोश

पालतू कुत्ते के आतंक को देखते हुए सोसायटी के लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि डॉग बाइट की कई घटनाए सोसायटी में हो रही हैं. बता दें कि कि नोएडा में पालतू कुत्तों के लगातार बढ़ते आतंक को देखते हुए नई डॉग पॉलिसी लागू की गई है. पिछले दिनों शहर में कुत्ते के काटने से 8 महीने की एक बच्चे की मौत हुई थी. डॉग पॉलिसी आने के बाद अब पालतू जानवर रखने के लिए नोएडा अथॉरिटी में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हो गया  है.

 

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital