देश

नोएडा और अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

Noida School bomb threat: देश में आज एक बार फिर से बड़े पैमाने पर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं, आज सुबह दिल्ली से कुछ दूरी पर स्थित नोएडा और गुजरात के अहमदाबाद शहर के कई स्कूलों को ई-मेल से जरिए धमकी मिली है. खबर लिखे जाने तक इसमें फिलहाल नोएडा के शिव नादर स्कूल का नाम निकल करके सामने आ रहा है.

बता दें कि स्कूल प्रशासन को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है. जिसके बाद धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं. स्कूल बसों के साथ ही बच्चों को भी उनके घर वापस भेज दिया गया. वहीं पूरे स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच में अभी तक कुछ भी पता नहीं लग सका है.

स्कूल में जारी है सघन तलाशी अभियान

वहीं, फिलहाल स्कूल (Shiv Nadar School bomb threat) में सघन तलाशी अभियान और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बम निरोधक दस्ते द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. इसको लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन इसस मामले की पूरी सतर्कता के साथ जांच की जारी है.

गुजरात में भी स्कूलों को मिली धमकी

वहीं, दूसरी तरफ गुजरात में अहमदाबाद के भी कई स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की बम स्क्वॉड और फोरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम जांच कर रही है. बता दें कि यह जानकारी क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की ओर से दी गई.

 

प्रशासन ने अभिभावकों से धैर्य बनाने की अपील की

पुलिस कू सूचना मिलते ही धमकी भरे ई-मेल की साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मेल किसने, क्यों और कहां से भेजा. साथ ही प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें. वहीं, अभी तक सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं. जिसमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी. हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद होकर अपना काम कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago