नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3 अक्टूबर को एक शख्स ने छलांग लगा दी. 43वीं मंजिल से गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बिल्डिंग से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है.
मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी संभव जैन के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही सेक्टर-126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
पुलिस के मुताबिक, संभव जैन हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर इलाके के रहने वाले थे. वह 3 अक्टूबर को ही सुपरनोवा बिल्डिंग पहुंचे थे और यहां एक कमरे में ठहरे थे. बताया जा रहा है कि वह अकेले आए थे और सिर्फ एक दिन रुकने की बात सामने आई है.
बड़े शहर, बड़ी बड़ी इमारतों में रहने के दौरान आदमी कितना अकेला हो जाता है कि वो अवसाद का शिकार हो जाता है!!
शो विंडो सिटी नोएडा के सेक्टर 94 की सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वें फ्लोर से कूदकर 29 साल के व्यक्ति ने जान दे दी…
जमीन पर गिरने के बाद इस आदमी के शरीर के परखच्चे उड़ गए pic.twitter.com/ugPzu3EvGy
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) October 3, 2026
शुरुआती पूछताछ में पुलिस को आसपास मौजूद लोगों से पता चला कि युवक मानसिक तनाव में था. हालांकि, वह किस वजह से तनाव में था और उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी FSL की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए.
पुलिस अब सुपरनोवा बिल्डिंग और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक कमरे से निकलने के बाद किस तरह 43वीं मंजिल तक पहुंचा और घटना से पहले उसकी गतिविधियां कैसी थीं.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.
ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV समेत अन्य जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…
UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…
चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…
MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…