Bharat Express DD Free Dish

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी भीड़ से एक शख्स आगे आया और ऐसी मांग कर दी, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री भी एक पल के लिए रुक गए. शख्स ने कहा कि सर, मुझे एक iPhone चाहिए. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

himanta-biswa-sarma-man-asks-for-iphone-viral-video-assam-cm-response

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी भीड़ से एक शख्स आगे आया और ऐसी मांग कर दी, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री भी एक पल के लिए रुक गए. शख्स ने कहा कि सर, मुझे एक iPhone चाहिए. सरमा ने पहले उसे देखा. फिर पूछा, ‘एक iPhone? पुराना चाहिए या नया?’ इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दरअसल हिमंता बिस्वा सरमा लोगों से मुलाकात कर रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने सीधे मुख्यमंत्री से iPhone मांग लिया. सरमा इस मांग पर हैरान नजर आए. उन्होंने दोबारा पूछा कि उसे पुराना iPhone चाहिए या नया.

सरमा का अंदाज देख लोग रह गए दंग

इसके बाद सरमा ने मजाकिया अंदाज में अपना हाथ उठाया. ऐसा लगा जैसे वह उसे हल्का-फुल्का थप्पड़ लगाने वाले हों. लेकिन अगले ही पल उनका यह अंदाज बदल गया.

उन्होंने कहा,

ठीक है, हम आपको एक iPhone दिला देंगे. आपको मिल जाएगा.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इतना कहकर सरमा आगे बढ़ गए और वहां मौजूद बाकी लोगों से मिलने लगे. इस वीडियो को सीएम सरमा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसपर अब लगातार रिएक्शन आ रहे हैं.

प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं- सीएम सरमा

इस पूरे वाकये का वीडियो खुद हिमंता बिस्वा सरमा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने प्राथमिकताएं स्पष्ट होने की बात लिखी है.

ये भी पढ़ें- UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. किसी ने मुख्यमंत्री के जवाब की तारीफ की, तो किसी ने मजाक में पूछा कि आखिर उस शख्स को आईफोन मिला या नहीं. एक यूजर ने कहा कि मुख्यमंत्री से सीधे iPhone मांगने का कॉन्फिडेंस अलग लेवल का है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read