देश

अब कानपुर में भी मोहाली जैसी घटना, गर्ल्स हॉस्टल में सफाई कर्मचारी ने बनाया लड़कियों का वीडियो,पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर- कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में एक गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने एक कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है . छात्राओं का दावा है कि सफाईकर्मी के मोबाइल में काफी संख्या में ऐसे वीडियो मिले हैं.  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

चंडीगढ़ में हुई घटना एक बार फिर दोहराई गई है, उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों का वीडियो बनाते हुए एक सफाई कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है. यह घटना तुलसी नगर इलाके  के पास एक छात्रावास में हुई जहां मेडिकल की छात्राएं रह रही हैं. यहां आरोपी ने कथित तौर पर बाथरूम में लड़कियों का वीडियो बनाया.छात्राओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. शिकायत के मुताबिक, हॉस्टल के कर्मचारी ने हॉस्टल में लड़कियों के कई अश्लील वीडियो बनाए.

लड़कियों  ने कर्मचारी को वीडियो बनाते पकड़ा

गुरुवार को लड़कियों में से एक ने कर्मचारी को चुपके से वीडियो बनाते देखा और उसका फोन छीन लिया. लड़की ने कथित तौर पर ऐसे कई वीडियो देखे और  पुलिस स्टेशन से संपर्क किया.  (ACP ) कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि लड़कियों की ओर से शिकायत मिली है और मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

केयरटेकर फरार

एसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी सफाई कर्मी व केयरटेकर मनोज पांडेय पर केस दर्ज किया गया है. जब छात्राओं ने हंगामा शुरू किया तो भनक लगते ही केयरटेकर फरार हो गया था. वार्डन भी गायब है. इसलिए पुलिस इन सभी पर शिकंजा कसेगी. जिस तरह की घटना हुई है, उसमें इन सभी को जिम्मेदार माना जा रहा है.

मामला बेहद गंभीर है, इसलिए तत्परता से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एडीसीपी एंटी वूमेन क्राइम के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी.विवेचना महिला इंस्पेक्टर ही करेंगी. जिनकी भी इसमें संलिप्तता होगी उस पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago