Pakistan International Airlines का अजब फरमान
इस्लामाबाद- दुनिया के कई देशों से अक्सर कुछ अजीब-गरीब खबरें सुनने को आती रहती है. यह खबरें हमें कभी हैरान करती हैं तो कभी हमें खूब हंसाती भी हैं. ऐसी ही एक खबर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से आई है. वैसे पाकिस्तान से हमेशा कुछ ऐसी विचित्र खबरें सामने आती है जिन्हे सुनकर और देखकर लोग हैरान हो जाते है. कभी-कभी कुछ ऐसी भी घटनाएं होती जिनको सुनकर लोग खूब ठहाके भी लगाते हैं. ऐसा ही एक चौकाने वाले मामला बार्डर पार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आया है.
दरअसल पाकिस्तान ने अपने एयरलाइन्स ने अजीब-ओ-गरीब फरमान जारी किया है जिसमें केबिन क्रू से कुछ ऐसे नियमों को फॉलो करने के लिए बोला है जो सुनने में थोड़ा अटपटा सा लगता है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय एयर कैरियर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (Pakistan International Airlines) ने नियम बनाया है कि क्रू मेंबर्स को फ्लाइट में अंडरगार्मेंट्स (PIA Cabin crew members wear undergarments) पहनना अनिवार्य होगा.
गुरुवार को पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो की रिपोर्ट के मुताबिक पीआईए (PIA) ने ये अनिवार्य कर दिया है कि फ्लाइट के दौरान कैबिन क्रू (Cabin crew) सदस्य अंडरगार्मेंट्स (wear undergarments in flight) पहनें. संस्था का कहना है कि खराब तरह से तैयार होने पर एयरलाइन्स का नाम दुनिया में खराब होता है और लोग उन्हें बुरी नजर से देखते हैं. पाकिस्तान सरकार के एविएशन मंत्रालय ने भी कहा है कि इस नियम का गंभीरता से पालन किया जाए.
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार PIA के महाप्रबंधकआमिर बशीर ने कहा कि, यह बहुत चिंता के साथ देखा गया है कि कुछ केबिन क्रू इंटरसिटी यात्रा करते समय, होटलों में रहने और विभिन्न प्रकार के दौरे के दौरान आकस्मिक रूप से कपड़े पहनते हैं. सलीके से और सही कपड़े न पहनने की वजह से पीआईए की इमेज खराब हो रही थी.
बशीर ने सभी क्रू मेंबर को निर्देश दिए हैं कि, उचित अंडरगारमेंट्स के ऊपर औपचारिक सादे कपड़ों में ठीक से तैयार होना अनिवार्य है. इस निर्देश में कहा गया है कि पुरुषों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय नैतिकता के अनुसार होने चाहिए. उन्होने एयरलाइन्स के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वो हर समय केबिन क्रू की निगरानी करें. अगर नियमों को मानने से कोई भी व्यक्ति मना करते है तो उसके खिलाफ तुरंत रिपोर्ट करें.
-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…