देश

NSA अजीत डोभाल ने दिल्ली में नेपाल के पीएम ‘प्रचंड’ से की मुलाकात, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

Nepal-India: नेपाल के पीएम ‘प्रचंड’ इनदिनों अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए हुए हैं. इसी कड़ी में नेपाली पीएम पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ और NSA अजीत डोभाल की बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात हुई. बता दें कि नेपाली पीएम और पीएम मोदी के बीच भी कई दौर की बातचीत निर्धारित है. यह मुलाकात भारत और नेपाल के बीच बहुआयामी संबंधों के संपूर्ण विस्तार पर चर्चा करने का अवसर होगा.

बुधवार को दिल्ली पहुंचे नेपाल के पीएम

इस यात्रा के दौरान नेपाल के पीएम पिछले प्रधानमंत्रियों द्वारा की गई साझेदारियों को बढ़ाएंगे. अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ ‘प्रचंड’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे.अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत करते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे. आगमन पर, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: India-Afghanistan: अफगानिस्तान में धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है भारत, ईरान के रास्ते भेजी गेहूं की खेप

पनी यात्रा के तहत उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे पीएम ‘प्रचंड’

आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, वह अपनी यात्रा के तहत उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे. प्रचंड, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में पदभार संभाला था, अपने भारतीय समकक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 31 मई से 3 जून तक भारत में हैं. विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में पहले कहा गया था कि यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखे हुए है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

4 hours ago