वीआईपी सुरक्षा से हटेंगे NSG कमांडो.
केंद्र की मोदी सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में लगे एनएसजी (NSG) कमांडो को लेकर बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने अब वीआईपी की सुरक्षा में लगे एनएसजी कमांडो को हटाने का फैसला किया है. इनकी जगह अब सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF को सौंपी गई है.
जिन नेताओं की सुरक्षा से NSG कमांडो को हटाने का आदेश जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा 7 अन्य नेता शामिल हैं.
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन वीआईपी नेताओं की सुरक्षा में NSG कमांडो तैनात हैं, उनकी सुरक्षा का जिम्मा अब CRPF को सौंपा गया है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है. इतना ही नहीं, हाल के दिनों में संसद की सुरक्षा में तैनात विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों की एक नई बटालियन को CRPF की VIP सिक्योरिटी विंग से जोड़ने की भी मंजूरी दी गई है.
यह भी पढ़ें- तीन दिन में एक दर्जन फ्लाइट्स को धमकी…अब Fake Call करने वालों की खैर नहीं, गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला
मिली जानकारी के मुताबिक, जिन 9 नेताओं की सुरक्षा में एनएसजी तैनात थी, उसमें से सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को एडवांस सिक्योरिटी कॉन्टैक्ट प्रोटोकॉल का लाभ दिया जाएगा. एडवांस सिक्योरिटी कॉन्टैक्ट प्रोटोकॉल के तहत उस इलाके की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा को लेकर खोजबीन पहले से की जाती है, जहां पर वीआईपी का दौरा होने वाला होता है. अभी फिलहाल CRPF इस प्रोटोकॉल को 5 VIPs के लिए इस्तेमाल करती है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
गुलाम नबी आजाद,
आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू
NC अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला
बसपा सुप्रीमो मायावती
लालकृष्ण आडवाणी
सर्बानंद सोनोवाल
पूर्व सीएम रमन सिंह
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…