देश

Nuh Violence: बजंरग दल नेता की हत्या से जुड़ा सामने आया CCTV फुटेज, सुलझेगी बजरंग दल नेता की हत्या की गुत्‍थी?

Nuh Mewat Violence haryana: हरियाणा के मेवात-नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद अब पुलिस-प्रशासन दंगाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई में जुटा है. हरियाणा सरकार ने नूंह के SP का तबादला कर दिया है, वहीं DC को भी हटा दिया है. इसके अलावा आरोपियों के 20 घर-दुकानों और 250 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया है. इस बीच आज पटौदी में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन हुआ. कई हिंदू नेताओं ने इस दौरान बजरंग दल के एक नेता की हत्या का मुद्दा उठाया.

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे बजरंग दल के नेता प्रदीप शर्मा की हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है. वीडियो में कुछ दंगाई एक शख्स को मस्जिद के पास फेंककर फरार होते दिख रहे हैं. यह घटना इसलिए सवालों में है, क्‍योंकि पुलिस ने 31 जुलाई की रात को यहीं से प्रदीप शर्मा को अधमरी हालत में उठाया था. प्रदीप शर्मा बृजमंडल यात्रा में शामिल होने के लिए नूंह आया था. लेकिन यात्रा के दौरान ही वहां एक समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्‍थरों और कई हथियारों के जरिए हमला कर दिया था. हिंसा में सैकड़ों लोग घायल हुए.

31 जुलाई की रात को किया गया था हमला
प्रदीप शर्मा हत्‍याकांड पर सोहना के एसीपी नवीन संधु का बयान आया है. नवीन संधु के मुताबिक, 31 जुलाई की रात 10 बजे के आस-पास प्रदीप अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वो रायपुर पहुंचा, उसे उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से निशाना बनाया. उसके बाद उसे रायपुर की मस्जिद के पास अधमरी हालत में फेंककर चले गए. बाद में दंगे काबू होने पर रात में पुलिस ने मस्जिद के पास से ही प्रदीप शर्मा को गंभीर हालत में उठाया था. पहले प्रदीप को गुरुग्राम के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया. हालांकि, 1 अगस्त की देर रात उसने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: इस्लामिक आक्रांता महमूद गजनवी ने भारत में हजारों मंदिरों को किया था तहस-नहस, मेरठ में बौद्ध मठ तोड़कर वहां जामा मस्जिद बनवाई

एंबुलेंस से मस्जिद के पास फेंकी गई थी बॉडी?
पुलिस का कहना है कि वीडियो में ये दिख रहा है कि मस्जिद के पास एक एंबुलेंस आकर रुकती है और फिर उसमें से कुछ फेंककर वापस चली जाती है. पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस जब मस्जिद के पास रुकती है तब उसकी डिग्गी बंद थी. फिर डिग्गी खोलकर कुछ फेंककर संदिग्ध वहां से चले जाते हैं. हो सकता है कि वो प्रदीप शर्मा ही हों. इसकी जांच की जाएगी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago