देश

ये हैं PM मोदी और CM योगी की बहनें, उत्‍तराखंड में हुई दोनों की मुलाकात, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें, देखिए

PM Modi and CM yogi Sisters: देश के दो सबसे लोकप्रिय नेताओं नरेंद्र मोदी और योगी आदित्‍यनाथ की बहनों की मुलाकात चर्चा में हैं. उनकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसके बाद से बहुत-से लोग उनकी मुलाकात के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन पति हंसमुख व अन्य लोगों के साथ नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं. वहीं, जब वह पार्वती मंदिर पहुंचीं तो वहां एक दुकान में वो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मिलीं.

बता दें कि इन दिनों सावन में तीर्थनगरी ऋषिकेश से सटे पौड़ी के नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों को तांता लगा हुआ है. भारी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों के लोग यहां पहुंच रहे हैं. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन पति हंसमुख व अन्य लोगों के साथ दर्शन करने पहुंचीं. पहले उन्‍होंने नीलकंठ मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद बसंती बेन कोठार गांव स्थित पार्वती मंदिर पहुंचीं. जहां उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित एक दुकान में योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की. मंदिर के एक पदाधिकारी ने बताया कि वहां उन्होंने परिवार के लोगों का हाल जाना. इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की.

पीएम और सीएम की बहनों की मुलाकात
पीएम और सीएम की बहनों की ये मुलाकात अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. आपको जानकार हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का परिवार काफी सादगी से रहता है. योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले एक छोटे से गांव पंचूर में हुआ था. उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले योगी आदित्यनाथ चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर के भाई हैं. बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ ने 21 साल की उम्र में अपना परिवार छोड़ दिया था और दीक्षा लेने गोरखपुर चले गए थे.

यह भी पढ़ें: ‘बौद्ध मठ को तोड़कर बनाई गई जामा मस्जिद’, इतिहासकार का दावा- महमूद गजनवी ने मेरठ में भी किया था हमला

पिछले साल अपने गांव गए थे CM योगी
गोरखपुर में आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सन्‍यासी जीवन जीना शुरू कर दिया. और, साथ ही वह राजनीति में भी आए. संन्यास लेने के बाद उनका नाम और ठिकाना भी बदल गया. उत्तराखंड के पंचूर गांव के अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ हो गए. वर्तमान में वो देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. बीते साल वह उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया था. इसके बाद वो गांववालों से भी मिले थे.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago