देश

Odisha Train Accident: बालासोर रेल हादसे के पीछे ‘TMC’ का हाथ, बीजेपी नेता ने लगाया बड़ा आरोप

बालासोर में हुई रेल दुर्घटना को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल एक ओर विपक्षी दल इस हादसे को सरकार की विफलता बताते हुए रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर खुलासा किया है.

बालासोर हादसे के पीछे TMC की साजिश

दरअसल  इस हादसे को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोपों की जंग छिड़ गई है. इस बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा है. हादसे के पीछे ममता सरकार का हाथ है जिस पर टीएमसी कह रही है कि सुवेंदु अधिकारी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “इन लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों रेल अधिकारी का फोन टेप किया और टि्वटर पर डाल दिया. दोनों रेल अधिकारी की बातचीत इन लोगों को कैसे पता चली? इसके पीछे क्या साजिश है? टीएमसी की साजिश है.

इसे भी पढ़ें : Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की आशंका, CBI ने शुरू की जांच

TMC – सुवेंदु मानसिक संतुलन खो चुके हैं

सुवेंदु अधिकारी के आरोपों लगाने के बाद टीएमसी ने कहा है कि सुवेंदु अधिकारी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. बता दें कि बालासोर हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर हमला कर रही हैं. दरअसल ममता ने बीजेपी सरकार पर शवों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया है. इसके चलते उन्होंने कहा कि बालासोर दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने हाथ, पैर खो दिए हैं, ऐसे लोगों के लिए हमारी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. हम उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Amzad khan

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

6 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

12 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

30 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

34 minutes ago