दुनिया

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे राष्ट्रपति जो बाइडेन, व्हाइट हाउस ने दिया ये बयान…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइ़डेन मेजबानी करेंगी. पीएम मोदी की यात्रा इस दौरान कई मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे. जिसमें दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार, सुरक्षा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक स्तर पर चल रही उठापटक शामिल है. उम्मीद की जा रही है कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से विश्व पर पड़ रहे असर को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर व्हाइट हाउस बेसब्री से इंतजार कर रहा है. ये बात खुद व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राजनीतिक संचार कोआर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कही.

मेरिका और भारत के बीच सबसे ज्यादा आर्थिक व्यापार

जॉन किर्बी ने इस दौरान पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री इसी महीने अमेरिका दौरे पर आ रहे हैं. उनकी मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन करेंगी. साथ ही पीएम मोदी के लिए राजकीय डिनर का भी आयोजन किया जाएगा. जब जॉन किर्बी से पीएम मोदी के लिए आयोजित किए जाने वाले राजकीय डिनर के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो, उन्होंने कहा कि भारत कई स्तरों पर अमेरिका का एक मजबूत भागीदार है. दोनों के देशों के बीच गहरे रिश्ते हैं. इसके साथ ही अमेरिका और भारत के बीच सबसे ज्यादा आर्थिक व्यापार होता है. उन्होंने ये भी कहा कि आपने देखा कि शांगरी-ला सचिव (रक्षा, लॉयड) ऑस्टिन ने अब कुछ अतिरिक्त रक्षा सहयोग की घोषणा की है जिसे हम भारत के साथ आगे बढ़ाने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 9 Years Of Modi Government: “मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रही है कांग्रेस”, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

अमेरिका का खास दोस्त है भारत- जॉन किर्बी

व्हाइट हाउस के एनएससी कोआर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा, भारत एक पैसिफिक क्वाड सदस्य और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के संबंधों में अमेरिका का खास दोस्त और भागीदार है. भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के बीच कई ,स्तरों पर बहुत ही खास मायने रखता है. राष्ट्रपति पीएम मोदी से हर जरूरी मुद्दे पर बात करना चाहेंगे. जिससे आने वाले समय में दोनों देशों की दोस्ती को और भी मजबूत करने में मदद मिलेगी. राष्ट्रपति खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की बहुत उम्मीद कर रहे हैं. जॉन किर्बी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है. मेरा मानना है कि लोकतात्रिक संस्थाओं की ताकत और उसकी स्थिति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

6 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

28 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

32 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

46 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

53 minutes ago