देश

UP Politics: “पहले अपनी ओर देख लें…” शिवपाल यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत, दागा ये तीखा सवाल

UP Politics: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के भाजपा में शामिल होने को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है. जहां एक ओर जयंत की ओर से भी एनडीए में शामिल होने को लेकर बयान सामने आ गया है तो वहीं उनके जाने से इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है. इस बीच सपा की ओर से इस मामले को लेकर लगातार बयान आ रहे हैं. ताजा हमला सपा नेता शिवपाल यादव की ओर से आया है, जिसमें उन्होने कहा कि बीजेपी छोटे दलों को सम्मान नहीं करती, तो वहीं उनके इस बयान पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है और कहा है कि, पहले अपनी ओर देख लें.

ओम प्रकाश राजभर ने सपा नेता के बयान पर हमला बोलते हुए कहा है कि, “समाजवादी पार्टी भी किसी को सम्मान नहीं देती. अगर वो एक उँगली दूसरे पर उठाते हैं चार उँगलियाँ उनकी ओर इशारा करती हैं.” राजभर ने सपा पर ही आरोप लगाया है और कई सवाल दागे हैं व कहा है कि, “समाजवादी पार्टी कौन सा छोटे दलों को सम्मान देती है. समाजवादी पार्टी से क्यों जयंत चौधरी जा रहे हैं? समाजवादी पार्टी से बसपा का 2 बार गठबंधन क्यों टूटा? कांग्रेस से दूसरी बार गठबंधन टूटने के कगार पर है. निषाद पार्टी से गठबंधन क्यों टूटा? सुभासपा से गठबंधन क्यों टूटा? अगर आप दूसरी ओर इशारा कर रहे हैं तो 4 उंगलियां आपकी इशारा करके ये भी कह रही हैं कि अपनी तरफ़ देखिए कि आपने क्या किया है.”

ये भी पढ़ें-जयंत की भाजपा के इस दिग्गज नेता से हुई मुलाकात और बन गई बात…जानें NDA ज्वाॅइन करने की स्टोरी

शिवपाल ने ये दिया था बयान

जयंत के एनडीए में शामिल होने के सवालों पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि, “चौधरी चरण सिंह ने किसानों की जिस लड़ाई को आगे बढ़ाया था. जयंत के लिए वो लड़ाई उतनी आसान नहीं है.” इसी के साथ ही शिवपाल ने ये भी कहा कि, “जो छोटे-छोटे दल भाजपा के साथ गए उनका हाल देख लीजिए, वो कहीं के नहीं रहे हैं.”

बिहार के बाद यूपी में इंडिया गठबंधन का दिखा बिखराव

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में एक के बाद एक बिखराव देखने को मिल रहा है. बिहार में नीतीश के साथ छोड़ने के बाद यूपी में भी जयंत साथ छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश से हुए मनमुटाव के बाद इसका फायदा भाजपा ने उठाया और शुक्रवार को मोदी सरकार ने जैसे ही चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया तो जयंत चौधरी पिघल गए और पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ़ की इसी के साथ ही उन्होंने गठबंधन को लेकर स्थिति भी साफ कर दी तो वहीं अब माना जा रहा है कि 12 फरवरी को इसकी अधिकारिक घोषणा हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

44 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

59 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

1 hour ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

1 hour ago