Bhakshak Movie Review
Bhakshak Movie Review: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म ‘भक्षक’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं रेड चिलीज प्रोडक्शन की फिल्म भक्षक नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. इसे पुलकित ने डायरेक्ट किया है. ज्योत्सना नाथ और पुलकित ने इसकी कहानी भी लिखी है. इसमें भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और सूर्या शर्मा लीड रोल में हैं. ऐसे में इस फिल्म की फैंस खूब तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में…
यह बात तो सभी जानते हैं कि भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने किरदार काफी सोच-समझकर चुनती हैं. एक्ट्रेस की ज्यातर फिल्मों के किरदार किसी खास मुद्दे पर आधारित होते हैं. वहीं नेटफ्लिक्स
पर रिलीज हुई एक्ट्रेस की फिल्म ‘भक्षक’ भी ऐसी ही हैम जिसमें भूमि पेडनेकर ने बेहद अलग किरदार निभाया है . फिल्म में आदित्य श्रीवास्तव और सूर्या शर्मा भी लीड रोल निभा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ के दीवाने हुए फैंस, कहा- ‘यह थलाइवर का समय है’
वहीं ‘भक्षक’ की कहानी की बात करें तो ये ऐसी लड़कियों की कहानी है, जो बेसहारा हैं और कुछ लोग उनकी इस मजबूरी का फायदा उठाते हैं. वो इन लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, अत्याचार करते हैं और अपना काम निकल जाने पर उनकी हत्या तक कर देते हैं. फिर क्षेत्रीय पत्रकार यानी भूमि पेडनेकर और उनके साथ सनजय मिश्रा मिलकर इस गुथी को सुलझाने में लगते हैं. अब इस पूरे रैकेट के साथ कई बड़े लोग जुड़े हैं. इसके बाद शुरुआत होती है सच को सामने लाने का एक पत्रकार का संघर्ष. क्या उसे कामयाबी मिल पाती है ? क्या उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है ? यही सब जाने के लिए आपको देखने होगी ये फिल्म, लेकिन फिल्म की कहानी कई सवाल पैदा करती है और एक बहुत ही अहम मुद्दे को मजबूती के साथ सामने लाती है.
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…