देश

कवि कुमार विश्वास ने 30 हज़ार फीट की ऊंचाई पर खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

Kumar Vishwas Birthday Special: आज यानी 10 फरवरी को देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 10 फरवरी 1967 को पिलखुवा (हरपुर, उत्तर प्रदेश) में हुआ था. हिंदुस्तान के मशहूर शायरों में शुमार कुमार विश्वास ने अपनी रचनाओं से लाखों लोगों को अपना मुरीद बनाया हुआ है और वह आम आदमी पार्टी के नेता भी रह चुके हैं. ऐसे में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह 30 हज़ार फीट की ऊंचाई पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

युवाचार्य अभयदास ने कुमार विश्वास के लिए कही ये बात (Kumar Vishwas Birthday Special)

आपको बता दें कि युवाचार्य अभयदास ने कुमार विश्वास का जन्मदिन मनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवाचार्य अभयदास ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ’30 हजार फीट की ऊंचाई पर हमारे साथ आज देश के ऐसे कवि हैं जिन्हें कवि कुलभूषण तो कहा ही जाता है, अब ये रघुकुल भूषण भी हो गए हैं’.

उन्होंने कहा- भगवान राम की कथा गाते हुए पूरी दुनिया में कुमार विश्वास ने सबके अपने राम को दुनिया तक पहुंचाने का काम किया. ऐसे हमारे भाई साहब कुमार विश्वास जी को जन्म दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. युवाचार्य अभयदास ने कहा कि कुमार विश्वास एक महान कवि होने के साथ-साथ लेखक और विचारक हैं. उन्होंने अपने हुनर से लोगों के दिलों में घर करते हुए उन्हें अपना मुरीद बना लिया है. उनकी कविताएं काफी सरहानीय है . कुमार विश्वास कि कविता और सोच लोगों को जिंदगी के सही रास्ते पर ले जानें का काम करती हैं.

यह भी पढ़ें :Lok Sabha Elections 2024: जयंत के पाला बदलने से यूपी के इस इलाके में बढ़ी मुश्किलें, अखिलेश ने खेला ये बड़ा दांव

चाहने वालों से मिल रही ढेर सारी शुभकामनाएं (Kumar Vishwas Birthday Special)

वहीं आज कुमार विश्वास के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले उन्हें इस खास दिन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने भी उन्हें इस दिन के लिए बधाई देते हुए एक्स पर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- मेरे प्रिय मित्र और सुप्रसिद्ध कवि @drkumarvishwas जी को जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।

Uma Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

24 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago