देश

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड के दोनों पक्षों से मिलकर ओम प्रकाश राजभर ने व्यक्त की शोक संवेदना, शेयर की तस्वीरें

Deoria Murder Case: देवरिया हत्या कांड मामले में दोनों पक्षों के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पहुंचे. रविवार को उन्होंने दोनों पक्षों से मुलाकात की और पीड़ित परिवारों से शोक संवेदना व्यक्त की. इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी और लिखा, “जनपद देवरिया में घटित जघन्य घटना पर आज ग्रामसभा फतेहपुर लेड़हा पहुंचकर दोनों पक्ष सत्यप्रकाश दुबे और अभयपुर टोला पूर्व प्रधान प्रेमचंद यादव के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना प्रकट की व ढांढस बंधाया.”

बता दें कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो अक्टूबर को दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें एक परिवार के प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई थी. इसके बाद प्रेमचंद यादव की ओर से बड़ी संख्या में हमलावरों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया था और सत्यप्रकाश दुबे के साथ ही उनकी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था. इस घटना में सत्यप्रकाश दुबे के एक बेटे को मरा समझकर हत्यारे छोड़ गए थे लेकिन अभी उसका इलाज अस्पताल में जारी है. इस हत्याकांड में कुल 6 लोगों की हत्या हुई थी, जिससे पूरा प्रदेश हिल गया था. इस घटना में सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) और बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गई थी. उनका बड़ा बेटा इसलिए बच गया था क्योंकि घटना के वक्त वह घर में मौजूद नहीं था तो वहीं बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. इसलिए वह भी घर पर नहीं थी. फिलहाल इस केस में पुलिस अभी तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: देश के 10 करोड़ घरों तक पहुंचाई जाएगी रामलला की तस्वीर, बनाई गई ये बड़ी योजना, मंदिर शिखर पर फहराएगी पताका

रविवार को नामजद अभियुक्त नवनाथ मिश्रा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि,गिरफ्तार व्यक्ति मृतक (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) प्रेमचंद यादव के साथ रहता था और उनका ड्राइवर था. इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है लेकिन. अभी तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

 

भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

12 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

35 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

35 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

51 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

52 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

58 minutes ago