देश

Lok Sabha Elections-2024: “आने वाले लोकसभा चुनाव में NDA को बुरी तरह से हराएगी PDA”, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, संविधान को लेकर कही बड़ी बात

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भले ही अभी काफी वक्त है, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति अब इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है. राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा लगातार जारी है. इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाते हुए भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हारेगी. इसी के साथ उन्होंने पीडीए को लेकर भी बड़ी बात कही.

रविवार को अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी एवं समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक में लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर दिया है.” इसी के साथ संविधान को लेकर कहा कि, बीजेपी बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलने की तैयारी में है. साथ ही बोले कि, भाजपा वंचितों, शोषितों, पिछड़ों एवं दलितों को अधिकारों से वंचित कर रही है. रोजगार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि आउटसोर्सिंग करके नौकरियों को खत्म कर रही है. साथ ही कहा कि, भाजपा जातीय जनगणना भी नहीं चाहती है, जिससे साफ होता है कि बीजेपी सामाजिक न्याय के पक्ष में भी नहीं है. इसी के साथ ये भी कहा कि, भाजपा देश की 100 करोड़ जनता नाराज है. इसी के साथ पड़ रहे छापों को लेकर कहा कि, भाजपा सरकार ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), और आयकर विभाग से जितने छापे डलवाएगी, जनता उतनी ज्यादा इससे नाराज होती जाएगी और फिर 2024 में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. भाजपा लाख लोगों को डराने की कोशिश करे लेकिन लोकतंत्र में कोई डरता नहीं है.

ये भी पढ़ें- Noida: इस वजह से 9 अक्टूबर को दलित प्रेरणा स्थल की बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जाम से बचने के लिए नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

एनडीए को हराने के लिए तैयार है पीडीए

इसी के साथ अखिलेश यादव ने पीडीए समीकरण को लेकर दावा किया कि, 2024 का चुनाव एनडीए को अगर कोई हराने जा रहा है तो वो पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) है. आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बुरी तरह से भाजपा को हार मिलने जा रही है. इसी के साथ ही उन्होंने घोसी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आपने घोसी उपचुनाव में देखा इनके मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम सभी गए फिर भी इनका उम्मीदवार पचास हजार वोटों से हार गया. इसी के साथ उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है. अब तो अन्याय भी चरम पर है.

नया संविधान बनाना चाहती है भाजपा

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी बात जारी रखते हुए यहां तक कह दिया कि भाजपा नया संविधान लाना चाहती है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि नया संसद भवन इसलिए बनवाया गया, ताकि जिस भवन में बैठकर बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर ने संविधान बनाया था, उस इतिहास को सफाई से मिटाया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

25 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

34 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

51 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago