फोटो— ओपी राजभर और अजय राय।
Omprakash Rajbhar Statement: अपने विवादित बयान से अक्सर चर्चा में रहने वाले यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक और विवादित बयान सुर्खियां बटोर रहा है.
अब उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर एक टिप्पणी की है. एक सवाल के जवाब में राजभर ने अजय राय के लिए ‘शोले’ फिल्म का डायलॉग दोहरा दिया और कहा- “अब तेरा क्या होगा कालिया..”
दरअसल, ओपी राजभर से सवाल पूछा गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा है कि अगर प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ा दिया जाता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो-तीन लाख वोटों से हार जाते. इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें रोका किसने था… अब तो चुनाव हो चुके हैं, अब आगे की तैयारी करें.
हमसे चुनावी गणित में चूक हुई- ओपी राजभर
जब उनसे कहा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी यही बात कही थी तो उन्होंने कहा कि ‘अब तेरा क्या होगा कालिया.’ घोसी सीट पर बेटे की हार को लेकर उन्होंने कहा कि हमसे चुनावी गणित में चूक हुई. उसकी समीक्षा की जा रही है. हम आने वाले चुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं.
अजय राय ने भी किया पलटवार
ओम प्रकाश राजभर के बयान पर अजय राय ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वह बड़बोले नेता हैं. उन्हें जल्द से जल्द इन लोगों से अपना पिंड छुड़ा लेना चाहिए. नहीं तो बची-खुची राजनीति भी खत्म हो जाएगी.
राहुल ने साधा था PM मोदी पर निशाना
बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मंगलवार को रायबरेली पहुंचे थे. यहां राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी जान बचाकर निकले हैं. अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री दो से तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते.
— भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…