खेल

T20 World Cup 2024: अर्शदीप सिंह ने इस खिलाड़ी को दिया USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का श्रेय, जानें कौन है वो गेंदबाज

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में यूएसए पर भारत की जीत में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हासिल करने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने इस दमदार प्रदर्शन का श्रेय अपने सीनियर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की सलाह को दिया. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए अर्शदीप ने चार ओवर में 9 रन देकर चार विकेट लेने के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ वापसी की, जिससे भारत ने यूएसए पर सात विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह पक्की की.

USA के खिलाफ अर्शदीप का ‘चौका’

बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मैच के अपने पहले ओवर में शायन जहांगीर और एंड्रीज़ गौस को आउट किया. इसके बाद जब वो अटैक में आए तो नीतीश कुमार और उसके बाद हरमनप्रीत सिंह का अहम विकेट लिया, जिससे यूएसए की टीम 20 ओवर में 110/8 पर सिमट गई. उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार पर कहा, “ड्रेसिंग रूम में भी यही चर्चा थी. रन बनाने के लिए आसान गेंदें न दें, क्योंकि हमारे बल्लेबाज भी रन बनाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. इसलिए योजना यह थी कि हार्ड लेंथ पर गेंदें फेंकी जाए और देखें कि विकेट कहां मदद करता है.

अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं अर्शदीप

यूएसए के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बारे में आगे बात करते हुए अर्शदीप ने कहा, “पिछले मुकाबलों में मैं काफी महंगा साबित हुआ था, लेकिन यूएसए के खिलाफ प्रदर्शन से खुश हूं. मुकाबले के दौरान मैं हार्ड लेंथ को हिट करने का प्रयास कर रहा था.” बातचीत के दौरान उन्होंने बुमराह के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया. युवा तेज गेंदबाज ने कहा, “जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) ने मुझे सलाह दी थी कि बल्लेबाज को परेशान करने के लिए मैं यॉर्कर का भी इस्तेमाल कर सकता हूं. इस मुकाबले में सभी गेंदबाजों ने अपना बेस्ट दिया.”

गेंद को विकेट पर पिच करने की थी योजना

उन्होंने आगे कहा, “यह विकेट तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है और इससे हमें सीम मूवमेंट हासिल करने में मदद मिल रही है. इसलिए योजना सरल थी, बस गेंद को विकेटों पर पिच करें.” अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए.

यूएसए के सौरभ नेत्रवलकर ने लिए 2 विकेट

यहां से यूएसए ने मैच पूर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया था लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 35 बॉल पर नाबाद 31 रनों की जुझारू पारी खेली. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप हुई. यूएसए के लिए सौरभ नेत्रवल्कर को 2 विकेट मिले, अली खान ने एक विकेट लिया.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 के बाद इस स्टेडियम को कर दिया जाएगा ध्वस्त: रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पर लगेगा विराम; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…

14 seconds ago

पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…

4 minutes ago

जय शाह को फिर मिली ICC की कमान…! चुने गए निर्विरोध, जानें LA 2028 ओलंपिक पर क्या कहा?

ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…

40 minutes ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए ₹1384 करोड़

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' ने 11 दिनों…

43 minutes ago

भारत को ‘हाथ काटने’ की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO सम्मेलन में होंगे शामिल

Musadik Malik: सिंधु जल समझौते पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी देने वाले पाकिस्तानी…

1 hour ago

रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगा एरियर? PM मोदी को पत्र लिखकर पेंशनरों ने की मांग

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

1 hour ago