देश

Omar Abdullah Oath: जम्मू कश्मीर CM पद की शपथ आज, उमर बोले- मैं केंद्र शासित प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री

Jammu Kashmir New CM: जम्मू-कश्मीर में नए मुख्यमंत्री के रूप में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. वे आज सुबह 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे. इसके साथ ही वे इस केंद्र शासित राज्य के पहले सीएम बन जाएंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में होगा.

शपथ ग्रहण समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अभी श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार-ए-अनवर पर पुष्पांजलि अर्पित की है.

पत्रकारों से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैं जम्मू-कश्मीर में 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाला आखिरी मुख्यमंत्री था. अब मैं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला मुख्यमंत्री बनूंगा. मुझे बहुत खुशी है कि मैंने पहले भी यहां 6 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दीं. अब मुझे उम्मीद है कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी है.”

अब राज्य का दर्जा बहाल कराएंगे: नेकॉ उपाध्यक्ष

उमर श्रीनगर में बोले, “हम लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करके शुरू करना होगा. बहुत कुछ करना है, लोगों को एक हौसला देना है कि उनकी हुकूमत है, उनकी आवाज सुनी जाएगी. 5-6 साल हो गए कोई लोगों को सुनने के लिए तैयार नहीं था. हमारा फर्ज बनेगा कि हम उनकी बात सुने और उस पर अमल करें. हमारी कोशिश रहेगी कि हम लोगों के उम्मीदों के बराबर आएं.”

श्रीनगर में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव

शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव

उमर अबदुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शरीक होंगे. वे 15 अक्टबर को ही श्रीनगर पहुंच चुके हैं. उनकी तस्वीर सामने आई है. बताया जा रहा है कि उनके अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह में I.N.D.I.A. ब्लॉक के कई बड़े नेता शामिल होंगे. नेकॉ (NC) ने इसके लिए संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, लालू प्रसाद यादव और अरविंद केजरीवाल सहित करीब 50 VIPs को न्योता भेजा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago