Categories: देश

विजयपुर में कांग्रेस हारी तो मुंह काला करवाऊंगा: कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इनमें विजयपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है. कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल ने ऐलान किया है कि अगर विजयपुर में कांग्रेस हारी तो वह अपना मुंह काला करवाएंगे. श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल अपने अजीबो-गरीब बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर ऐसा ही बयान दिया है.

करहल में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक जंडेल ने 13 नवंबर को होने वाले विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि अगर यहां कांग्रेस नहीं जीती तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे. यह पहला मौका नहीं है जब किसी कांग्रेस नेता ने पार्टी की हार पर मुंह काला करवाने का बयान दिया हो. इससे पहले दतिया जिले के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भी कांग्रेस की हार पर मुंह काला करवाने का बयान दिया था.

उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अगर राज्य में भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें आ गईं तो वह अपना मुंह काला करवाएंगे. भाजपा की 163 सीटें आईं और सत्ता में वापसी हुई. यह बात अलग है कि उन्होंने इस बयान के बाद मुंह काला करवाने की रस्म अदायगी की थी. उस समय बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया गया था.

राज्य में दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी तथा विजयपुर में उपचुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित हो गया है. दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के चयन के दौर से गुजर रहे हैं. इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: प्रियंका गांधी करने जा रहीं ‘पॉलिटिकल डेब्यू’, कांग्रेस ने वायनाड सीट से बनाया उम्मीदवार

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

7 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago