खेल

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्यों भड़के सुनील गावस्कर ? खिलाड़ियों को लगाई जमकर फटकार

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में आज से लीग राउंड शुरु हो गया है. शनिवार को हुए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत दर्ज की. वहीं रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है. लेेकिन इस हाई वोल्टेज मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जोरदार फटकार लगाई है.

सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस मैच में हिस्सा ना लेने के लिए क्लास लगाई है. दरअसल भारतीय टीम अपना पहला मैच 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. ये मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शरु होगा. इस अहम मुकाबले से पहले 21 अक्टूबर यानि शुक्रवार को टीम ने एक प्रेक्टिस सेशन रखा था. लेकिन इस अभ्यास सत्र से टीम इंडिया के कई अहम खिलाड़ी नदारद थे. इसी बात को लेकर भारत के दिग्गज बल्लेबाज  सुनील गावस्कर ने कड़ी आपत्ति जताई है.

प्रैक्टिस सेशन में क्यों शामिल नहीं होते खिलाड़ी

एक न्यूज चैनल से बातचीत करने के दौरान सुनील गावस्कर बेहद गुस्से में दिखे. उनके गुस्से और नाराजगी की वजह भारतीय खिलाड़ियों के प्रेक्टिस सेशन में शामिल न होना हैं. पूर्व कप्तान ने टीवी इंटव्यू के माध्यम से भारतीय खिलाड़ियों से पूछा कि  खिलाड़ी प्रेक्टिस सेशन में भाग क्यों नहीं लेते हैं?

विश्वकप से पहले प्रैक्टिस बेहद जरुरी

टीवी चैनल से बात करते  हुए सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बताया कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए प्रैक्टिस सेशन में भाग लेना बेहद जरुरी है. उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि यह आपको क्या बताता है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिससे मैं सहमत नहीं हूं. मैं इससे सहमत नहीं हूं, क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में, जब आपका वार्म-अप मैच धुल गया, जब आप मेलबर्न आए हैं और एक दिन की छुट्टी ली है, और फिर अगले दिन, आप अभ्यास नहीं करने का विकल्प चुनते हैं?”

प्रैक्टिस होनी चाहिए अनिवार्य

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कुछ अहम खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र शामिल न होने पर सुनील गावस्कर ने बेहद कड़ा रुख रखा अपनाया. उन्होंने कहा कि ‘मेरे हिसाब से तो  ऑप्शनल प्रेक्टिस का विकल्प खत्म हो जाना चाहिए. यह अधिकार सिर्फ कप्तान और टीम के कोच के पास होना चाहिए की वो किस खिलाड़ी को प्रैक्टिस सेशन में शामिल करते हैं और किसे बाहर रखते हैं’.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago