कन्हैया कुमार
दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर कथित तौर पर हमला करने और उन पर स्याही फेंकने के मामले में 41 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय कुमार को न्यू उस्मानपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह घटना इसी इलाके में हुई थी.
आप कार्यालय से बाहर आते वक्त हुआ हमला
पुलिस ने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. बता दें कि कुछ लोगों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर 17 मई को स्याही फेंककर कथित तौर पर हमला किया था. यह घटना तब हुई थी जब कन्हैया कुमार स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की बैठक के बाद न्यू उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय से बाहर आ रहे थे, तभी लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया.
स्याही फेंककर मारपीट की कोशिश
शर्मा की ओर से की गयी शिकायत के मुताबिक, ‘‘कुछ लोग आये और कन्हैया कुमार के गले में माला डाल दी. माला पहनाने के बाद कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंक दी. कन्हैया कुमार और उनके साथ मारपीट की कोशिश की गई.’’ शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धमकी दी गई.
इसे भी पढ़ें: ‘कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी…’ राहुल गांधी के 10 साल पुराने वीडियो पर पीएम मोदी का करारा पलटवार
पुलिस ने बताया कि शर्मा की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (साझा इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय को मंगलवार सुबह न्यू उस्मानपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…