लाइफस्टाइल

अगर आप भी है ‘आम’ के शौकीन तो हो जाएं सावधान! खाने से पहले पढ़ लें FSSAI की ये चेतावनी

FSSAI Alert On Mangoes: गर्मियों में आम खाना सभी को पसंद होता है और लोग इस मौसम में जमकर इसका फायदा उठाते हैं. बाजार में कई वैरायटी के आम लोगों को खूब पसंद आते हैं. आम का सेवन लोग कई तरह से करते हैं, जैसे- काटकर, शेक बनाकर और अचार में भी इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम का शौक लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में FSSAI ने हाल ही में आम को पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी जारी की है.

FSSAI ने क्या कहा?

FSSAI ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आम को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग पर साल 2011 से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन उसके बावजूद भी कई व्यापारी इस केमिकल का इस्तेमाल आम पकाने के लिए कर रहे हैं, जिससे आम खाने वाले लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कार्बाइड के सेवन से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

क्या है कैल्शियम कार्बाइड?

कैल्शियम कार्बाइड व्यापारी फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, जिससे एसिटिलीन गैस निकलती है. इसमें आर्सेनिक और फास्फोरस के हार्मफुल पार्ट्स होते हैं, जिससे कैंसर जैसे कई गंभीर बीमारियों के होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है. साथ ही यह आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें:लू की लपट से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री, सरकार ने बचाव के लिए जारी की एडवायजरी

कैसे करता है सेहत को नुकसान

डॉक्टर की मानें तो कैल्शियम कार्बाइड से पके हुए आम खाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती है. इससे बार-बार प्यास लगना,चक्कर आना, कमजोरी होना जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इससे लिवर और किडनी की बीमारी होने का भी खतरा रहता है. चूंकि कैल्शियम कार्बाइड एक केमिकल है तो ऐसे में लंबे समय तक अगर ये किसी भी रूप में शरीर में जाता है तो इससे कैंसर होने का भी खतरा रहता है.

कार्बाइड आम की पहचान कैसे करें?

आप जब भी मार्केट जाते हैं तो कोई भी आम खरीद लेते हैं जो आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में अगर आपको कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए आमों की पहचान करनी है तो सबसे पहले ये देखें की कही उस पर काले धब्बे या फिर अधिक तेज गंध तो नहीं आ रही है.

अगर आम ज्यादा पीला दिखता है तो ऐसे आम खरीदने से बचना चाहिए. इसके अलावा खरीदे जाने के कुछ दिन बाद अगर आम खराब हो रहे हैं तो समझ जाइए कि आम में केमिकल का इस्तेमाल करके पकाया गया है. अगर आम खरीदने के तुरंत बाद आपकी तबीयत खराब हो रही है तो फिर आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

2 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago