देश

Operation Sindoor का बजरंग कनेक्शन! बोले Sudhanshu Trivedi- वज्र देह दानव दलन

Sudhanshu Trivedi On Operation Sindoor: 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन का नाम रखा गया — Operation Sindoor. यह हमला पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित आतंकी ठिकानों पर किया गया. इसका मकसद था – पाहलगाम हमले का बदला लेना और आतंकवादियों की जड़ों को उखाड़ फेंकना.

ऑपरेशन की जानकारी सुबह 03:08 बजे X (पहले ट्विटर) पर दी गई. इस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने हनुमान चालिसा की चोपाई से ‘ऑपरेशन सिंदूर” का मनाया जश्न, मंगलवार के दिन हुनमान जी को इस तरह किया याद.

उन्होंने एक भावनात्मक तस्वीर साझा की—काले बैकग्राउंड पर “OPERATION SINDOOR” लिखा था, साथ में सिंदूर का डिब्बा और लाल रंग का छींटा — जो खून का प्रतीक बना. साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर, वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर” पंक्ति हनुमानजी के बारे में है, इसका अर्थ है- आपके लाल शरीर पर सिंदूर शोभायमान है, और आपके पास लाल रंग की पूंछ (लंगूर) है. आपका वज्र के समान मजबूत शरीर दानवों को हराता है.

पाहलगाम हमला: एक दर्दनाक घटना

24 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में एक भीषण आतंकी हमला हुआ. यह हमला साल 2008 के मुंबई हमलों के बाद सबसे घातक माना गया. इस हमले की जिम्मेदारी ली द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने, जो कि लश्कर-ए-तैयबा का ही एक हिस्सा है.

हमले का मकसद था उन सरकारी नीतियों का विरोध, जो गैर-कश्मीरियों को राज्य में बसने और काम करने की अनुमति देती हैं. आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाकर मौत के घाट उतारा. इससे पूरे देश में गुस्सा और शोक की लहर दौड़ गई.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: “अगर पाकिस्तान आगे बढ़ता है तो..,” एयरस्ट्राइक के तुरंत बाद अजीत डोभाल ने सऊदी अरब और UAE समेत कई देशों के NSA से की बात

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago