देश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद पूरा हुआ, PM मोदी ने इंदिरा से ज्यादा किया: भाजपा प्रवक्‍ता तुहिन सिन्हा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने देश के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक जीत बताया है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य पूरा हो चुका है. भारतीय सेना ने ऐसे आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है, जिसमें वे सीमा के उस पार फल-फूल रहे थे. उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों ने पिछले 30 साल में देश में न जाने कितने आतंकवादी हमले को अंजाम दिया है.

भाजपा प्रवक्‍ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि इन आतंकवादी हमलों में हजारों भारतवासियों की जान गई थी. ऑपरेशन सिंदूर में आतंक के नौ ठिकानों को भारतीय सेना ने तबाह किया है. इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादियों की मौत हुई है.

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान के आतंकवादी हमले में जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे सबक सिखाना जरूरी था. भारत की कार्रवाई में पाकिस्‍तान को जबरदस्‍त नुकसान हुआ है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उद्देश्‍य पूरा हुआ जो बहुत बड़ी सफलता है. पाकिस्‍तान ने अमेरिका से गुहार लगाई और आननफानन में सीजफायर पर फैसला लिया गया. इसे भारत की जीत के रूप में ही देखा जाएगा. सरकार ने तय किया है कि भारत की जमीन पर अगर कोई आतंकवादी हमला होता है तो उसे एक्‍ट ऑफ वॉर के रूप में देखा जाएगा और कड़ी कार्रर्वाई की जाएगी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उद्देश्‍य पूरा हो गया है.

संसद सत्र बुलाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि जब समय अनुकूल होगा तो संसद सत्र भी बुलाया जाएगा. अब तक दो सर्वदलीय बैठकें हो चुकी हैं, सरकार विपक्ष को सारी सूचनाएं दे रही है. सरकार विपक्ष के साथ सलाह करके आगे बढ़ रही है. उन्‍होंने दुख जताते हुए कहा कि शनिवार शाम जैसे ही सीजफायर की घोषणा हुई, कांग्रेस के नेताओं ने अपनी “ओछी राजनीति” शुरू कर दी और इस ऑपरेशन की तुलना साल 1971 से करने लगे. उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि 1971 और 2025 में जमीन-आसमान का अंतर है. साल 1971 की लड़ाई पूर्वी पाकिस्तान की स्‍वतंत्रता के लिए लड़ी गई थी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इंदिरा गांधी नहीं हो सकते, इंदिरा गांधी ने 93 हजार पाकिस्‍तान के सैनिक, जो हमारी जेलों में बंद थे, उन्हें आसानी से छोड़ दिया था. वह सही समय था, जब इंदिरा गांधी उस मजबूत स्थिति में थीं कि अगर वह चाहतीं तो पीओके वापस आ सकता था. लेकिन उन्‍होंने वह मौका गंवा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

7 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

10 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

17 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

22 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago