देश

हरियाणा का ‘मनोहर मॉडल’ बना सामाजिक समानता की मिसाल, ‘नो पर्ची-नो खर्ची’ से दलित युवाओं को मिला न्याय: सुदेश कटारिया

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा की पूरे देश में आज हरियाणा विकास मॉडल की चर्चा बेहतर उदाहरण के तोर पर दी जा रही है. वह इसलिए नहीं की हमने तेजी से आधुनिक विकास किया है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खूबसूरती समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को समानता का सम्मान दिलाना है. जिसका सबसे बड़ा प्रमाण नो पर्ची नो खर्ची की पवित्र सोच से मैरिट के आधार पर दलित परिवारों के हजारों युवाओं को मिली नौकरी है. सुदेश कटारिया भिवानी में अंबेडकर प्रोफेसर एसोशिएशन आफ हरियाणा द्वरा आयोजित सम्मान समारोह में समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा की 2014 में जब मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने राजनीति रिवायत में बदलाव करते हुए अंत्योदय उत्थान की ओर कदम बढ़ाया. इस कदम का सबसे ज्यादा फायदा समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े दलित वर्ग को मिला. मिशन मेरिट से दलितों को सबसे ज्यादा नौकरियां मिली तो ट्रिपल इंजन की सरकार में दलितों का राजनीति प्रतिनिधित्व बढ़ा. सुदेश कटारिया ने हाथ जोड़कर महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं के स्वागत का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इसके साथ ही शिक्षा बोर्ड की एससी-एससी यूनियन के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी. वहीं, श्री बाला जी कराटे एकाडमी द्वारा आल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की.

सुदेश कटारिया ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है. इसमें दलित वर्ग का सबसे बड़ा योगदान रहा है. साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की जनकल्याणकारी नीतियां भी आधार बनी हैं. जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में जरूर दलितों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन विधानसभा चुनाव में दलितों ने कांग्रेस के झूठ का वोट के जरिये मुंह तोड़ जवाब देते हुए भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाई. कटारिया ने कहा कि अभी हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम, नगरपरिषद और पालिका चुनाव में भी दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ा है. राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एकजुटता भी जरूरी है, तभी दलितों व वंचित वर्ग का सम्मान बढ़ेगा.

अब घरानों की राजनीति नहीं, जन सम्मान की राजनीति का दौर

सुदेश कटारिया ने कहा कि हरियाणा की राजनीति पर घरानों का राज था, लेकिन वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार और मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद घरानों की राजनीति न केवल समाप्त हुई है, बल्कि राजनीति का नया दौर शुरू हुआ, वह था अंत्योदय उत्थान, मिशन मेरिट और पोर्टल के जरिये घर बैठे योजनाओं का लाभ पहुंचाना. सुशासन और शासन का आधार बने मनोहर मॉडल आज दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुसरण कर रहे हैं. केंद्र सरकार द्वारा भी कई योजनाओं को लागू किया जा रहा है. दलित वर्ग के युवा नौकरी के लिए योग्य तो थे, लेकिन राजनीतिक पहुंच और पर्ची-खर्ची न होने के चलते वे नौकरी नहीं लग पाते थे, मनोहर लाल ने नौकरियों में भाई भतीजावाद, पर्ची-खर्ची की रिवायत को बदलते हुए मिशन मेरिट की शुरुआत की, जिसका सबसे ज्यादा फायदा वंचित वर्ग को मिला.

गरीबों के आवास का सपना होगा पूरा

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र में मनोहर लाल को ऊर्जा के साथ आवासन एवं शहरी विकास का जिम्मा सौंपा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ आवास देने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं रियायती दरों पर शहरी क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्लाट भी मुहैया करवाए जा रहे हैं. इसके साथ ही ग्राम पंचायत में गरीबों को 100-100 गज के प्लाट दिए जा रहे हैं. कटारिया का कहना था कि प्रधानमंत्री सूर्य योजना के तहत गरीबों के घरों में सौलर लगाकर बिजली बिल शून्य करने की भी योजना की शुरुआत की गई है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को मैसेज दिया..आतंक पर करारा वार किया, PM मोदी की तारीफ करें राहुल गांधी: आचार्य प्रमोद कृष्णम

-भारत एक्सप्रेस

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

कबूतरों के सहारे बड़ा सौदा! रूस की कंपनी ने शुरू की नई शुरुआत, सामने आई चौंकाने वाली डिटेल

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

1 minute ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

4 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

11 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

15 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago